Monday, April 6, 2026
24.1 C
Bhopal

भोपाल में स्ट्रीट डॉग्स की 1293 शिकायतें पेंडिंग:मेयर बोलीं- गार्डन की 72 शिकायत पेंडिंग, ऐसा 2 साल में कभी नहीं हुआ

भोपाल में महापौर हेल्पलाइन में सबसे ज्यादा शिकायतें स्ट्रीट डॉग्स की है। कुल 1293 शिकायतें पेंडिंग हैं। स्ट्रीट लाइट के मामले भी ज्यादा है। इन शिकायतों को लेकर मंगलवार को महापौर मालती राय ने समीक्षा की। उन्होंने कॉल करके शिकायतकर्ता से पूछा कि आपने शिकायत की थी, क्या वो दूर हो गई?

शहर में स्ट्रीट डॉग्स के शिकार के मामले हर रोज आ रहे हैं। पिछली दो घटनाओं ने झकझोर दिया। 7 दिन पहले नवजात का सिर मिला था। जिसका धड़ कुत्ते खा गए थे। यह मामला शाहजहांनाबाद थाना इलाके की वाजपेयी नगर झुग्गी बस्ती का है।

गोविंदपुरा में दो दिन पहले 5 कुत्तों ने दोपहिया सवार प्रिंटिंग प्रेस व्यवसायी कृष्ण रंजन शर्मा पर हमला कर दिया था। इन घटनाओं के बीच स्ट्रीट डॉग्स की बढ़ती शिकायतें चिंता पैदा कर रही है।

उद्यान शाखा के प्रभारी से कॉल करके चर्चा की

स्वच्छता मिशन और उद्यान शाखा के प्रभारी देवेंद्र सिंह चौहान को कॉल करके पूछा कि गार्डन की 72 शिकायतें पेंडिंग है। 2 साल में इतनी शिकायत कभी नहीं हुई। इस पर चौहान ने भी ताज्जुब जताया और मामलों को दिखवाने की बात कहीं। स्वास्थ्य यानी, साफ-सफाई की 71 शिकायतों को लेकर भी मेयर राय ने बात की।

इन नंबर पर कर सकते हैं शिकायतस्ट्रीट लाइट, स्ट्रीट डॉग्स, सीवेज, सफाई समेत निगम से जुड़ी अन्य समस्याएं हैं तो आप भी निगम को कॉल करके शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए महापौर हेल्पलाइन नंबर-155304 पर कॉल करना होगा।

Hot this week

आयुष्मान भारत योजना: नियमों में ढिलाई पर बड़ी स्ट्राइक, 126 अस्पतालों की मान्यता रद्द

​भोपाल/इंदौर/ग्वालियर/जबलपुर: मध्यप्रदेश में आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज...

रात 11 बजते ही सड़कों पर उतरी पुलिस: एसीपी ने खुद बंद कराए बार और क्लब

​भोपाल। राजधानी के व्यस्ततम व्यावसायिक क्षेत्र एम.पी. नगर में...

दहेज प्रताड़ना: इलाज के अभाव में विवाहिता की मौत, पति समेत तीन पर केस दर्ज

​इंदौर। एमजी रोड थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की...

ट्रैफिक SI ने बाइक सवार को सरेराह पीटा, वीडियो वायरल होने पर जांच शुरू

​इंदौर। शहर के व्यस्ततम रेडिसन चौराहे पर अनुशासन का...

Topics

आयुष्मान भारत योजना: नियमों में ढिलाई पर बड़ी स्ट्राइक, 126 अस्पतालों की मान्यता रद्द

​भोपाल/इंदौर/ग्वालियर/जबलपुर: मध्यप्रदेश में आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज...

रात 11 बजते ही सड़कों पर उतरी पुलिस: एसीपी ने खुद बंद कराए बार और क्लब

​भोपाल। राजधानी के व्यस्ततम व्यावसायिक क्षेत्र एम.पी. नगर में...

ट्रैफिक SI ने बाइक सवार को सरेराह पीटा, वीडियो वायरल होने पर जांच शुरू

​इंदौर। शहर के व्यस्ततम रेडिसन चौराहे पर अनुशासन का...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img