Wednesday, March 11, 2026
22.3 C
Bhopal

भोपाल में 12वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान

भोपाल के अवधपुरी थाना क्षेत्र में रहने वाले निजी कॉलेज के प्रोफेसर की इकलौती बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना शनिवार रात की है। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। इकलौती बेटी की मौत के बाद से माता-पिता बदहवास हैं। किशोरी रातीबढ़ के प्रतिष्ठित स्कूल में कक्षा 12वीं की छात्रा थी। सुसाइड नोट नहीं मिलने से आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। परिजनों ने भी पुलिस को खुदकुशी के लिए कोई वजह फिलहाल नहीं बताई है।

एसआई राजकुमार शर्मा के मुताबिक राजीव सिंह परिहार अवधपुरी फेस-2 में शुभालय विलास कॉलोनी में परिवार के साथ रहते हैं। वे एलएनसीटी में प्रोफेसर हैं। उनकी इकलौती बेटी आध्या परिहार (17) रातीबढ़ स्थित प्राइवेट स्कूल से 12 कक्षा की पढ़ाई करती थी। शनिवार को राजीव सिंह पत्नी के साथ एम्स में जांच कराने गए थे। घर पर आध्या परिहार के साथ नौकरानी और आध्या की रिश्ते की मौसी थी। आध्या अपने कमरे में पढ़ाई कर रही थी।

खाना लेकर पहुंची नौकरानी ने देखा शव

नौकरानी खाना लेकर जब आध्या के कमरे में पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद था, आवाज देने पर कोई रिस्पांस नहीं मिला। इसके बाद चचेरी मौसी पहुंची और आवाज दी। दरवाजा नहीं खुला तो उन्होंने परिजनों को सूचना दी। परिजन तुरंत घर पहुंचे और पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा तो देखा कि आध्या फंदे पर लटकी हुई थी।

आई फोन जब्त, नहीं मिला सुसाइड नोट

एसआई ने बताया कि आध्या परिहार आईफोन चलाती थी। उसके पास लैपटॉप भी है। दोनों में पैटर्न लॉक है। पुलिस ने जांच के लिए आईफोन और लैपटॉप को जब्त कर लिया है। कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। सोशल मीडिया पर भी कोई पोस्ट ऐसी नजर नहीं आ रही, जिससे आत्महत्या के कारणों का अंदाजा लगाया. जा सके।

मिन्नतों के बाद पैदा हुई थी बेटी

राजीव सिंह की शादी के 7-8 साल बाद बड़ी मन्नतों के बाद बेटी पैदा हुई थी। इकलौती बेटी की मौत के बाद राजीव सिंह और उनकी पत्नी बदहवास हैं। लिहाजा पुलिस उनके बयानों को अभी दर्ज नहीं कर सकी है।

Hot this week

भोपाल के 40 इलाकों में कल गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 40 प्रमुख इलाकों में बुधवार...

भोपाल: मासूम से दरिंदगी के दोषी की फांसी पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

​भोपाल। राजधानी के बहुचर्चित शाहजहांनाबाद मासूम हत्याकांड में नया...

डेंटिस्ट महिला से दुष्कर्म, शादी का वादा कर मुकरा भोपाल का विवेक जैन

इंदौर | शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में एक...

Topics

भोपाल के 40 इलाकों में कल गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 40 प्रमुख इलाकों में बुधवार...

भोपाल: मासूम से दरिंदगी के दोषी की फांसी पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

​भोपाल। राजधानी के बहुचर्चित शाहजहांनाबाद मासूम हत्याकांड में नया...

एमपी कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: पटवारी ने 26 नगर अध्यक्षों की घोषणा की

​भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने...

भोपाल: ‘मिलन स्वीट्स’ पर आयकर का छापा, ‘पेट पूजा’ सॉफ्टवेयर से करोड़ों की टैक्स चोरी का शक

भोपाल। राजधानी के प्रतिष्ठित मिलन स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट (एमपी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img