Monday, November 23, 2026
26.1 C
Bhopal

भोपाल में क्लेट की तैयारी कर रही छात्रा से रेप

भोपाल के मिसरोद इलाके में क्लेट की तैयारी कर रही छात्रा को उसके ही दोस्त ने जबरदस्ती शराब पिलाकर होटल में रेप किया। शनिवार की देर रात पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

टीआई मनीष राज सिंह भदौरिया के मुताबिक, यूपी की रहने वाली युवती भोपाल में रहकर क्लेट की तैयारी कर रही है। शुक्रवार की शाम उसका कोलार में रहने वाला दोस्त कुलदीप उससे मिलने के लिए आया था। आरोपी युवक उसे घुमाने के बाद होटल में ले गया और वहां उसे जबरदस्ती शराब पिलाई।

फ्रेंड ने नशे की हालत में किया दुष्कर्म

नशे की हालत में उसके साथ दुष्कर्म। सुबह होने पर जब पीड़िता को होश आया तो उसे खुद के साथ घटना का पता चला। इसके बाद वह सीधे थाने पहुंची और पूरा घटनाक्रम पुलिस को बताया।

पुलिस ने युवती के बयानों के आधार पर शनिवार की रात एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि, जल्द ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है।

Hot this week

घोड़े की लात से 39 वर्षीय ठेकेदार की मौत

भोपाल। पंचशील नगर में सड़क पर बंधे घोड़े की...

सीहोर में युवक की गोली मारकर हत्या करने वाला दोस्त गिरफ्तार, चक्काजाम में भी हुआ था शामिल

सीहोर। इछावर क्षेत्र के भाऊखेड़ी गांव में शनिवार रात...

Topics

घोड़े की लात से 39 वर्षीय ठेकेदार की मौत

भोपाल। पंचशील नगर में सड़क पर बंधे घोड़े की...

मेट्रो निर्माण से नाराज कार्यकर्ता ने औकाफ-ए-शाही के प्रभारी पर फेंकी स्याही

भोपाल। राजधानी में मेट्रो निर्माण कार्य के चलते कब्रिस्तान...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img