Thursday, October 8, 2026
21.1 C
Bhopal

भोपाल के बरखेड़ा पठानी स्थित कब्रिस्तान बदहाल

शहर के बरखेड़ा पठानी स्थित एक और कब्रिस्तान की इन दिनों हालत खराब है। इस कब्रिस्तान की सुरक्षा समिति तो मौजूद है, लेकिन यहां की बदहाली और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों के कारण स्थिति बिगड़ती जा रही है। कब्रिस्तान में दफनाए गए लोगों की शांति और सम्मान की रक्षा के लिए कोमी खिदमगार भोपाल के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद इमरान हारून ने मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड से तत्काल कार्रवाई की मांग की है

हाजी मोहम्मद इमरान ने बताया कि यह कब्रिस्तान वर्षों से असामाजिक तत्वों के लिए अय्याशी का अड्डा बन चुका है। यहां शराब पीने, खुले में शौच करने और कचरा फेंकने जैसी गतिविधियां चल रही हैं। पूर्व वक्फ बोर्ड के पदाधिकारियों द्वारा कई बार इस मुद्दे पर आवाज उठाई गई। लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। अब यह कब्रिस्तान धीरे-धीरे कचरा घर में तब्दील हो रहा है और इसके अस्तित्व पर संकट मंडरा रहा है। इस संबंध में वक्ता बोर्ड के अध्यक्ष सनव्वर पटेल ने कहा कि अगर कोई ऐसी बात है तो हमें लिखित में शिकायत करें हम इसमें तत्काल कार्रवाई करेंगे।

1940 में बना था यह कब्रिस्तान हाजी इमरान हारुन ने बताया कि यह कब्रिस्तान 1940 का बताया जाता है और बरखेड़ा पठानी में स्थित है। हाजी इमरान ने वक्फ बोर्ड से अनुरोध किया है कि शहर के सभी कब्रिस्तानों की स्थिति का जल्द संज्ञान लिया जाए और इस कब्रिस्तान के संरक्षण के लिए तुरंत कदम उठाए जाएं। ताकि भविष्य में किसी भी और कब्रिस्तान की स्थिति ऐसी न हो।

उन्होंने चेतावनी दी कि अगर समय रहते इस कब्रिस्तान की सुरक्षा और संरक्षण की ओर ध्यान नहीं दिया गया, तो कुछ ही सालों में यहां मल्टीप्लेक्स जैसी बिल्डिंग्स बन सकती हैं, जो शहर के लिए एक शर्मिंदगी का कारण बन सकती है।

Hot this week

ग्वालियर में परिवार नियोजन जागरूकता अभियान शुरू, छह दिनों तक शहर में होंगे नुक्कड़ नाटक और रैलियां

​ग्वालियर: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, UNFPA और फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन...

पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष: भोपाल के रवींद्र भवन में गूंजा विकसित भारत का संकल्प

​भोपाल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष...

सौतेली बेटी के गले पर कटर से हमला करने वाले पिता को 7 साल की सजा

​भोपाल: राजधानी के कोहेफिजा थाना इलाके में अपनी ही सौतेली...

गुना के लापता कोर्ट कर्मचारी का शव विदिशा में खेत पर फंदे से लटका मिला

​गुना/विदिशा: गुना जिला न्यायालय में कार्यरत कोर्ट कर्मचारी मनीष बाथम...

Topics

सौतेली बेटी के गले पर कटर से हमला करने वाले पिता को 7 साल की सजा

​भोपाल: राजधानी के कोहेफिजा थाना इलाके में अपनी ही सौतेली...

गुना के लापता कोर्ट कर्मचारी का शव विदिशा में खेत पर फंदे से लटका मिला

​गुना/विदिशा: गुना जिला न्यायालय में कार्यरत कोर्ट कर्मचारी मनीष बाथम...

भोपाल के मिसरोद में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत: दहेज प्रताड़ना का आरोप

​भोपाल: राजधानी के मिसरोद इलाके में ढाई साल पहले ब्याही...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img