Monday, November 23, 2026
26.1 C
Bhopal

भोपाल में ट्रैफिक जवान ने युवक को पीटा

राजधानी के आनंद नगर चौराहे के पास एक ट्रैफिक पुलिस जवान द्वारा युवक से मारपीट करने का वीडियो सामने आया है। यह वीडियो शनिवार को वायरल हुआ, लेकिन इसकी तारीख अभी तक स्पष्ट नहीं हो सकी है। वायरल होने के बाद डीसीपी ट्रैफिक संजय कुमार सिंह ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

वीडियो में दिख रहा है कि एक युवक सड़क के किनारे खड़ा है और उसी समय राज्यपाल का काफिला गुजरता है। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिस जवान युवक को धक्का मारकर सड़क पर गिरा देता है, फिर उस पर लात मारता है और गाल पर थप्पड़ भी जड़ देता है।

इस घटना के दौरान किसी राहगीर ने इसका वीडियो बना लिया। डीसीपी ट्रैफिक संजय कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच एसीपी ट्रैफिक को सौंप दी गई है, और इस मामले में निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

घोड़े की लात से 39 वर्षीय ठेकेदार की मौत

भोपाल। पंचशील नगर में सड़क पर बंधे घोड़े की...

सीहोर में युवक की गोली मारकर हत्या करने वाला दोस्त गिरफ्तार, चक्काजाम में भी हुआ था शामिल

सीहोर। इछावर क्षेत्र के भाऊखेड़ी गांव में शनिवार रात...

Topics

घोड़े की लात से 39 वर्षीय ठेकेदार की मौत

भोपाल। पंचशील नगर में सड़क पर बंधे घोड़े की...

मेट्रो निर्माण से नाराज कार्यकर्ता ने औकाफ-ए-शाही के प्रभारी पर फेंकी स्याही

भोपाल। राजधानी में मेट्रो निर्माण कार्य के चलते कब्रिस्तान...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img