Saturday, February 14, 2026
18.5 C
Bhopal

भोपाल में 12वीं की स्टूडेंट ने सुसाइड किया

ऐशबाग में रहने वाली बारहवीं कक्षा की एक छात्रा ने शुक्रवार रात घर में फांसी लगा ली। परिजन उसे फंदे से उतारकर इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल लेकर पहुंचे, यहां डॉक्टरों ने चेकअप के बाद मृत घोषित कर दिया। छात्रा 12वीं कक्षा में फेल होने के बाद से डिप्रेशन में थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

टीआई वीबीएस सेंगर ने बताया

हाउसिंग बोर्ड कालोनी ऐशबाग में रहने वाली शिवानी सेन (18) ने इस साल बारहवीं की परीक्षा दी थी। पिछले दिनों आए रिजल्ट में वह फेल हो गई थी, जिसके बाद से गुमसुम रहती थी। शुक्रवार शाम को वह मां के साथ घर पर थी, जबकि भाई और पिता काम से बाहर गए थे। शाम करीब सात बजे शिवानी ने कमरे में फांसी लगा ली।

मां ने पड़ोसियों की मदद से शव को उतारा

मां की नजर पड़ी तो उन्होंने शोर मचाया और आसपास के लोगों की मदद से उसे फंदे से नीचे उतारा। शिवानी को इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने चेक करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से मिली सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेज दिया। टीआई के मुताबिक परिजनों ने शुरुआती जांच में फेल होने से सुसाइड करने की बात कही है। हालांकि सुसाइड नोट नहीं मिलने से सभी एंगल पर जांच की जा रही है।

Hot this week

95 साल के बुजुर्ग ने राइफल से खुद को मारी गोली, सुसाइड नोट में बड़ी बहू पर प्रताड़ना का आरोप

​ग्वालियर। शहर के थाटीपुर थाना क्षेत्र स्थित नेहरू कॉलोनी...

भोपाल के जेएसआर ग्लोबल कॉलेज में फाइनेंस कर्मी की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल

भोपाल। राजधानी के सूखीसेवनिया इलाके में स्थित जेएसआर ग्लोबल...

Topics

भोपाल के जेएसआर ग्लोबल कॉलेज में फाइनेंस कर्मी की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल

भोपाल। राजधानी के सूखीसेवनिया इलाके में स्थित जेएसआर ग्लोबल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img