Sunday, August 23, 2026
23.1 C
Bhopal

15 साल की किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान, सुसाइड नोट नहीं मिलने से गुत्थी उलझी

भोपाल। राजधानी के सूखी सेवनिया थाना इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ बंजारा बस्ती में रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी काजल बंजारा ने शुक्रवार को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय किशोरी घर में अकेली थी। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, जिससे मौत के कारणों पर सस्पेंस बना हुआ है।

भाई ने देखा बहन का शव

​पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतका काजल के पिता रमेश बंजारा और मां हर रोज की तरह शुक्रवार सुबह फेरी लगाने निकल गए थे। दोनों शहर में घूम-घूमकर प्लास्टिक का सामान बेचते हैं। शाम को जब काजल का छोटा भाई घर पहुँचा, तो उसने अपनी बड़ी बहन को दुपट्टे के फंदे से लटका पाया। मासूम भाई की चीख सुनकर पड़ोसी जमा हुए और माता-पिता को सूचना दी गई।

जांच में जुटी पुलिस

​सूखी सेवनिया थाने के एसआई यादव ने बताया कि मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था। शनिवार दोपहर पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजनों ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि काजल ने पांचवीं तक पढ़ाई करने के बाद स्कूल छोड़ दिया था। घर में किसी भी तरह के विवाद या काजल को डांटने-फटकारने की बात से परिजनों ने साफ इनकार किया है।

हर एंगल से हो रही तफ्तीश

​थाना पुलिस का कहना है कि घटनास्थल की बारीकी से तलाशी ली गई, लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल पुलिस मृतका के मोबाइल और अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह और मामले की दिशा साफ हो सकेगी।

Hot this week

बजरिया पुलिस की तत्परता: लावारिस मिले 3 वर्षीय मासूम को तलाश कर परिजनों से मिलवाया

​भोपाल। थाना स्टेशन बजरिया पुलिस ने मानवीय संवेदनशीलता और...

एक्टिवा से अवैध शराब की तस्करी करते युवक गिरफ्तार, 54 लीटर देशी मदिरा जब्त

​भोपाल। राजधानी में नशा मुक्ति अभियान के तहत शाहजहानाबाद...

Topics

बजरिया पुलिस की तत्परता: लावारिस मिले 3 वर्षीय मासूम को तलाश कर परिजनों से मिलवाया

​भोपाल। थाना स्टेशन बजरिया पुलिस ने मानवीय संवेदनशीलता और...

एक्टिवा से अवैध शराब की तस्करी करते युवक गिरफ्तार, 54 लीटर देशी मदिरा जब्त

​भोपाल। राजधानी में नशा मुक्ति अभियान के तहत शाहजहानाबाद...

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​जबलपुर। सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद शादी का...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img