Thursday, October 15, 2026
29.2 C
Bhopal

3 करोड़ से अधिक की 16 कारें जब्त

इंदौर की अन्नपूर्णा पुलिस ने 12 से ज्यादा लोगों की शिकायत पर सुदामा नगर निवासी संजय करीरा उर्फ कालरा के खिलाफ कारों की धोखाधड़ी के मामले में तीन दिन पहले एफआईआर दर्ज की थी। पुलिस ने उसी दिन आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।

आरोपी ने गैराज खाली कराने के नाम पर दुकान मालिक को धमकाया था और 20 लाख रुपए की मांग की थी। पुलिस ने आरोपी से अब तक किराये पर लेकर बेची गई 16 से अधिक कारें जब्त कर ली हैं, जिनकी कीमत 3 करोड़ रुपए से ज्यादा बताई जा रही है।

डीसीपी आनंद कल्यादगी ने शनिवार को बताया कि संजय करीरा उर्फ कालरा ने अलग-अलग करीब 16 से अधिक लोगों की कारें गिरवी रखने के साथ ही उन्हें बेच दिया था। एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने अब तक 16 से अधिक कारें जब्त की हैं। आरोपी के अन्य साथियों के बारे में भी जानकारी मिली है, जिनसे जुड़े मामलों में उससे पूछताछ की जा रही है।

पुलिसकर्मियों के नाम से धमकाता था संजय

संजय अक्सर पुलिस कंट्रोल रूम में आता-जाता था और कई अधिकारियों के साथ उठना-बैठना करता था। उसकी क्राइम ब्रांच और कई थानों के खुफिया पुलिसकर्मियों से दोस्ती बताई जा रही है। जब कोई पीड़ित उससे अपनी कार वापस मांगता था, तो वह पुलिसकर्मियों का रौब दिखाकर उन्हें धमकाता था। उसके मोबाइल फोन में कई पुलिसकर्मियों के साथ वॉट्सऐप चैटिंग भी मिली है। इसी कारण सालों तक पीड़ितों की थाने में सुनवाई नहीं हो पाती थी, हालांकि अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि नहीं की है।

Hot this week

रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

​भोपाल: ऐशबाग थाना क्षेत्र के अंतर्गत बरखेड़ी रेलवे ट्रैक पर...

न्यू मार्केट आगजनी: दुकान संचालक पर FIR, हॉकर्स की शिफ्टिंग आज से

​भोपाल: न्यू मार्केट के बालाजी छोला-भटूरा दुकान में लगी भीषण...

भोपाल में बड़ी कार्रवाई: DRI ने आईएसबीटी से पकड़ी महिला, ₹2.08 करोड़ की मेथामफेटामाइन ड्रग्स जब्त

​भोपाल: डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) की भोपाल यूनिट ने...

Topics

ऑटो चालक से मारपीट कर पर्स और वाहन लूटा, हिस्ट्रीशीटर पर केस दर्ज

​भोपाल: कटारा हिल्स इलाके में बुधवार सुबह बेखौफ बदमाशों ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img