Saturday, February 14, 2026
28.1 C
Bhopal

महापौर हेल्पलाइन में 16 दिन में 1728 शिकायतें

महापौर हेल्पलाइन में जून के 16 दिन में कुल 1728 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें से लगभग आधी शिकायतें पेंडिंग है। महापौर मालती राय ने कहा कि सबसे ज्यादा सीवेज की शिकायत पेंडिंग है। बारिश का मौसम होने से दिक्कतें हो सकती हैं। इसलिए अफसरों से बात की है। ताकि, शिकायतें दूर की जा सकें।

भोपाल के स्मार्ट सिटी कंट्रोल रूम से मंगलवार को महापौर राय ने मोबाइल पर अफसरों को कॉल करके निर्देश भी दिए। यहां महापौर ने ‘महापौर महिला हेल्पलाइन’ की समीक्षा की और हर विभाग के जिम्मेदारों को कॉल करके पेंडिंग शिकायतों के बारे में बताया।

शिकायत करने वालों से बात भी की समीक्षा के दौरान महापौर ने शिकायत करने वाले लोगों से बात भी की। उनसे पूछा कि उन्होंने जो शिकायत की थी, वह दूर हुई या नहीं? इसके अलावा जिम्मेदार अफसरों को भी कॉल लगाया। महापौर राय ने बताया कि 1 जून से अब तक 1727 में से 912 शिकायतों का निराकरण हो चुका है। 816 पेंडिंग है। इन्हें जल्द दूर किया जा रहा है।

इन नंबर पर कर सकते हैं शिकायत

स्ट्रीट लाइट, स्ट्रीट डॉग्स, सीवेज, सफाई समेत निगम से जुड़ी अन्य समस्याएं हैं तो आप भी निगम को कॉल करके शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए महापौर हेल्पलाइन नंबर-155304 पर कॉल करना होगा।

Hot this week

15 साल की किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान, सुसाइड नोट नहीं मिलने से गुत्थी उलझी

​भोपाल। राजधानी के सूखी सेवनिया थाना इलाके में एक...

पारिवारिक कलह का खौफनाक अंत, फल विक्रेता ने फांसी लगाकर दी जान

इंदौर। शहर के चंदन नगर इलाके में एक युवक...

पत्नी से अवैध संबंध के संदेह में युवक की बेरहमी से हत्या

​बांसवाड़ा | सदर थाना क्षेत्र में दोस्ती के...

Topics

पत्नी से अवैध संबंध के संदेह में युवक की बेरहमी से हत्या

​बांसवाड़ा | सदर थाना क्षेत्र में दोस्ती के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img