Friday, February 20, 2026
22.5 C
Bhopal

भोपाल में 18 साल की रेप पीड़िता की मौत

भोपाल के ऐशबाग में रहने वाली 18 साल की रेप पीड़िता की गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात मौत हो गई। फरवरी महीने में उसने एक युवक पर रेप का केस दर्ज कराया था।

एफआईआर से पहले उसने टायलेट क्लीनर पीकर सुसाइड की कोशिश की थी। लंबे इलाज के बाद उसकी जान बच गई थी, लेकिन तबीयत लगातार खराब रहने लगी थी।

पुलिस का कहना है कि रेप पीड़िता की मौत के बाद पुलिस को सूचित किए बगैर दफन कर दिया था। रविवार शाम को कोर्ट के आदेश पर बॉडी को कब्जे में लेकर पीएम के निकाला गया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा।

शादी का झांसा देकर 2 साल किया शोषण पुलिस के अनुसार 18 साल की युवती ऐशबाग इलाके में रहती थी। उसकी अयान नामक युवक से दोस्ती थी। बाद में दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया। इस दौरान अयान ने शादी का प्रलोभन देकर दो साल तक उसका दैहिक शोषण किया। अयान कहता था कि बालिग होने के बाद शादी कर लेगा।

वह बालिग हुई और तो युवती ने फरवरी माह में उसने शादी करने की बात कही। लेकिन आरोपी ने शादी करने से इनकार कर दिया। दोनों के बीच शादी की बात लेकर विवाद होने लगा। इससे दुखी होकर पीड़िता ने टायलेट क्लीनर पी लिया।

बयानों के बाद दर्ज हुई थी एफआईआर परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे और उसका इलाज चल रहा था। अस्पताल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता के बयान लिए। पीड़िता ने बताया कि अयान ने उसे धोखा दिया है।

पुलिस ने बयान के आधार पर आरोपी अयान के खिलाफ बलात्कार, दैहिक शोषण और पास्को एक्ट की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल आरोपी जेल में बंद है।

कब्र से बाहर निकाला गया शव ऐशबाग थाने के एसआई जनार्दन मिश्रा ने बताया कि रविवार दोपहर एसडीएम से परमिशन लेने के बाद देर शाम कब्र की खुदाई कर युवती की लाश को बाहर निकाला गया है। हमीदिया अस्पताल के मॉर्चुरी में शव रखवा दिया है। सोमवार को पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

भोपाल: इंडिगो के फ्लाइट मैनेजर ने दी जान, घर में फंदे से लटका मिला शव

​भोपाल | परवलिया सड़क स्थित शांति एनक्लेव में रहने...

भोपाल: अज्ञात वाहन की टक्कर से संघ प्रचारक की मौत, शादी से लौटते समय हुआ हादसा

​भोपाल | राजधानी के ईटखेड़ी इलाके में गुरुवार शाम...

Topics

भोपाल: इंडिगो के फ्लाइट मैनेजर ने दी जान, घर में फंदे से लटका मिला शव

​भोपाल | परवलिया सड़क स्थित शांति एनक्लेव में रहने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img