भोपाल ग्रामीण में संपत्ति संबंधी अपराधों पर नियंत्रण रखने के मामलों में मुखबिर तंत्र विकसित कर शत प्रतिशत बरामदगी सुनिश्चित करने पुलिस अधीक्षक श्री प्रमोद कुमार सिन्हा द्वारा निर्देशित किया गया है।
उक्त निर्देशों के अनुक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भोपाल ग्रामीण डॉ नीरज चौरसिया व समस्त अनुविभागीय अधिकारी पुलिस भोपाल ग्रामीण के मार्गदर्शन में सभी थाना प्रभारी व साइबर शाखा द्वारा टीम गठित कर 19 मोबाइल बरामद करने में सफलता अर्जित की है।
घटना व पुलिस कार्रवाई थाना क्षेत्र व विभिन्न स्थानों में विभिन्न तरीकों से गुम हुए मोबाइलों के आवेदकों द्वारा थाने पर मोबाइल घूमने के संबंध में आवेदन दिए गए थे उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम द्वारा गुम हुए मोबाइलों को तत्काल पुलिस साइबर पोर्टल CEIR पर सर्चिंग हेतु डाला गया। सर्चिंग के दौरान मोबाइलों के अपडेट जानकारी प्राप्त कर विभिन्न नंबरों को ट्रैक कर 19 मोबाइल कीमती ₹400000/- का पुलिस अधीक्षक श्री प्रमोद कुमार सिन्हा द्वारा फरियादियों को वापस किया गया।




