Wednesday, February 11, 2026
22.1 C
Bhopal

भोपाल में MD ड्रग्स की तस्करी करने वाले 2 अरेस्ट:2 लाख रुपए की 19.7 ग्राम ड्रग्स जब्त; बेचने की फिराक में घूम रहे थे

भोपाल क्राइम ब्रांच ने MD ड्रग्स की तस्करी करने वाले 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 2 लाख रुपए कीमत की 19.7 ग्राम एमडी ड्रग्स जब्त की गई है।

एसीपी मुख्तार कुरैशी ने बताया कि, क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि एमपी नगर स्थित यश बैंक के सामने ग्राउंड पर मौजूद दो युवक मादक पदार्थ बेचने की फिराक में हैं।

दोनों युवकों को हुलिया बताते हुए जानकारी दी गई कि, उनके पास बड़ी मात्रा में एमडी ड्रग्स हो सकती है। सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस की एक टीम घटनास्थल के लिए रवाना की गई। टीम ने बताए गए हुलिए के दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने अपने नाम साजिद खान उर्फ किट्टू (24) निवासी जावरा फाटक जिला रतलाम और नवेद अली (29) निवासी बोरबन स्कूल के पीछे सीआई कालोनी थाना जहांगीराबाद भोपाल बताया।

तलाशी में बरामद हुआ मादक पदार्थ

दोनों युवकों की तलाशी लेने पर उनके पास सफेद रंग की एयरटाइट पन्नी मिली, जिसके अंदर मटमैला दानेदार पदार्थ रखा था। तस्दीक करने पर यह पदार्थ एमडी ड्रग्स निकला, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। जब्त हुए मादक पदार्थ का वजन 19.7 ग्राम और कीमत 2 लाख रुपए बताई गई है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

Hot this week

मानवाधिकार आयोग अध्यक्ष का गैस राहत अस्पताल में छापा, बदहाली देख बिफरे डॉ. सिंह

मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष डॉ. अवधेश प्रताप...

हनीट्रैप के जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरफ्तार

शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र में बदरवास के गल्ला व्यवसायी...

तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो मासूम बच्चियों की मौत

सतना। सिंहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाडीखेरा–सतना मार्ग पर तेज...

महिला से 1.26 लाख रुपये की ठगी

ग्वालियर। सिरोल इलाके में रहने वाली महिला बैंक कर्मचारी...

भोपाल में छात्रा का बाथरूम में मिला शव

भोपाल। कोहेफिजा इलाके में रहने वाली गांधी मेडिकल कालेज...

Topics

हनीट्रैप के जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरफ्तार

शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र में बदरवास के गल्ला व्यवसायी...

तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो मासूम बच्चियों की मौत

सतना। सिंहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाडीखेरा–सतना मार्ग पर तेज...

महिला से 1.26 लाख रुपये की ठगी

ग्वालियर। सिरोल इलाके में रहने वाली महिला बैंक कर्मचारी...

भोपाल में छात्रा का बाथरूम में मिला शव

भोपाल। कोहेफिजा इलाके में रहने वाली गांधी मेडिकल कालेज...

ऑनलाइन गेम की लत के कारण चुराए मां के 15 लाख के जेवर

एक नाबालिग ऑनलाइन गेम में पैसे हारने के बाद...

अफसर मकान कुर्क करने पहुंचे तो युवक ने गोली मार के खुदकुशी कर ली

इंदौर की स्कीम-74 में 51 वर्षीय हेमंत ब्रह्मवंशी ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img