Saturday, June 27, 2026
24.3 C
Bhopal

2 युवकों को एक ही युवती से एकतरफा प्यार:एक ने बात करने से मना किया तो चाकू गोदकर की हत्या; गांव में बवाल

छत्तीसगढ़ के खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में शनिवार की रात युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। यह ⁠पूरा मामला एकतरफा प्यार का है। दो युवकों को एक ही युवती से एकतरफा प्यार था, जिसे लेकर यह वारदात हुई।

मामला साल्हेवारा थाना क्षेत्र के खादी गांव का है। जानकारी के मुताबिक मृतक धीरज यादव (20 साल) ने आरोपी सीताराम पटेल (19 साल) को मिलने बुलाया था। इस दौरान धीरज ने सीताराम को कहा कि, वह युवती को परेशान ना करे और दोनों के बीच ना आए। इसी बात को लेकर दोनों में बहस हो गई। विवाद बढ़ने पर आरोपी सीताराम पटेल ने धीरज पर चाकू से हमला कर दिया।

चेहरे और गले पर 10 से ज्यादा बार वार

आरोपी ने युवक के शरीर पर 10 से ज्यादा बार वार किया। चेहरे और गले को बुरी तरह गोदा। लहूलुहान युवक ने मौके पर तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया। वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण सड़क पर आ गए और पूरे गांव में तनाव का माहौल बन गया।

ग्रामीणों ने रात भर किया प्रदर्शन

घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू की, लेकिन इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने पूरी रात बवाल किया। ग्रामीणों ने मृतक के शव को घटनास्थल पर ही रखकर रातभर प्रदर्शन किया।

बकरकट्टा-गंडई थाने से बुलाया गया पुलिस बल

गांव वाले इतने आक्रोशित थे कि, वे खुद आरोपी को सजा देने की बात करने लगे। ग्रामीण पुलिस से आरोपी को सौंपने की मांग कर रहे थे। बिगड़ते माहौल को देखते हुए साल्हेवारा पुलिस ने बकरकट्टा और गंडई थाने से पुलिस बल बुलाया और मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों के बवाल के बीच शव का पंचनामा किया।

गांव में भी स्थिति सामान्य- थाना प्रभारी

ग्रामीणों को समझाकर मामले को शांत कराया गया। ⁠फिलहाल पुलिस ने आरोपी सीताराम पटेल को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है। साल्हेवारा थाना प्रभारी धमेंद्र वैष्णव ने कहा कि गांव में भी स्थिति सामान्य है।

Hot this week

भोपाल में झमाझम बारिश: भीषण गर्मी से मिली राहत, कई इलाकों में भरा पानी

​भोपाल। राजधानी में शनिवार को अचानक मौसम का मिजाज...

भोपाल के ऐशबाग में रिटायर्ड दंपती की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

​भोपाल: ऐशबाग के सुदामा नगर इलाके में दिल दहला...

बसों में तोड़फोड़ और अवैध वसूली का आरोप, बस संचालकों ने पुलिस कमिश्नर से लगाई गुहार

​इंदौर: शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पांच बसों...

भोपाल: कुशाभाऊ ठाकरे अस्पताल में भर्ती किसान ने बाथरूम में दी जान

​भोपाल। शहर के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित कुशाभाऊ ठाकरे...

Topics

भोपाल में झमाझम बारिश: भीषण गर्मी से मिली राहत, कई इलाकों में भरा पानी

​भोपाल। राजधानी में शनिवार को अचानक मौसम का मिजाज...

भोपाल: कुशाभाऊ ठाकरे अस्पताल में भर्ती किसान ने बाथरूम में दी जान

​भोपाल। शहर के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित कुशाभाऊ ठाकरे...

भोपाल: ऐशबाग में रिटायर्ड दंपती की संदिग्ध मौत, घर से आ रही थी बदबू

​भोपाल। शहर के ऐशबाग थाना क्षेत्र के सुदामा नगर...

सागर: बीएमसी में बड़ी लापरवाही, नर्स की चूक से मरीज की मौत; जांच के आदेश

​सागर। बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (बीएमसी) में इलाज के दौरान...

भोपाल: विधायक पुत्र से मारपीट मामला, अब दूसरे पक्ष ने पुलिस पर उठाए सवाल

​भोपाल। अरेरा हिल्स स्थित एमएलए रेस्ट हाउस के बाहर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img