Sunday, July 26, 2026
24.5 C
Bhopal

जीजा की हत्या करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

रतलाम में साली के घर का घरेलू विवाद सुलझाने गए जीजा की हत्या के मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। विवाद का कारण मकान का पारिवारिक विवाद सामने आया है। गिरफ्तार 4 में से तीन आरोपी नाबालिग है।

जानकारी के अनुसार, इंदौर के करालिया माचल निवासी माया पति रामसिंह अपनी बेटी उर्मिला पति विशाल मालवीय की पारिवारिक समस्या सुलझाने रतलाम आई थीं। उर्मिला का ससुराल मानव नगर, रतलाम में है। बेटी को ससुराल में प्रताड़ित किए जाने की शिकायत पर माया अपने बड़े दामाद महेश राठौड़ और अन्य परिजनों के साथ गुरुवार रात यहां पहुंची थी।

रात करीब 8:30 बजे जब वे बेटी के घर के पास ही थे, तभी कुछ युवकों ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में महेश गंभीर रूप से घायल हो गए और जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। हमले में माया को भी चोटें आई हैं, वहीं उर्मिला की ननद ज्योति (34) को भी चाकू लगे हैं।

रात में शव मेडिकल कॉलेज भेजा गया। शुक्रवार को पीएम के बाद शव परिजनों को सौंपा।

पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल

शव पोस्टमॉर्टम के बाद शुक्रवार को परिजनों को सौंपा गया। शव गांव ले जाने से पहले परिजन एसपी व कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और डीडी नगर थाना पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना था कि हमले के बाद घायल को अस्पताल पहुंचाने की बजाय पुलिस मृतक के साले और साडू को थाने ले गई, जबकि घायल को तत्काल इलाज की जरूरत थी। मामले में मौजूद एसडीओपी किशोर पाटनवाला ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।

हत्या के पीछे मकान का विवाद

पुलिस जांच में सामने आया है कि हत्या के पीछे मकान का पारिवारिक विवाद है। महेश अपने साले विशाल मालवीय के माता-पिता से मकान को लेकर चल रहे विवाद को सुलझाने आया था। इसी दौरान बहस बढ़ गई और दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई। विशाल के माता-पिता की ओर से बुलाए गए रिश्तेदारों और दोस्तों ने चाकू से हमला किया।

केस दर्ज कर आरोपी गिरफ्तार

सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया के अनुसार, डीडी नगर थाना में आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक बालिग जितेंद्र (28) पिता भारत राठौड़ निवासी महेश नगर, नयागांव रतलाम है, जबकि अन्य तीन आरोपी नाबालिग हैं। एक नाबालिग से घटना में इस्तेमाल किया चाकू बरामद कर उस पर आर्म्स एक्ट की धारा भी जोड़ी गई है।

Hot this week

भोपाल: हनुमानगंज पुलिस की कार्रवाई, 747 ग्राम गांजे के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार

​भोपाल: नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे...

भोपाल (ग्रामीण): नाबालिग बच्चों के मामलों में संवेदनशीलता से करें कार्रवाई – एसपी पंकज कुमार पाण्डेय

​भोपाल: ​भोपाल (ग्रामीण) पुलिस और 'आवाज़' संस्था के संयुक्त तत्वावधान...

क्रोमा को उपभोक्ता आयोग का झटका: वॉटर प्यूरीफायर न देने पर देना होगा हर्जाना

​भोपाल ​पैसे लेने के बावजूद वॉटर प्यूरीफायर न देना क्रोमा...

भोपाल में कमर्शियल नोटिस पर घमासान: बीसीसीआई ने की कार्रवाई रोकने की मांग, मिक्स लैंड यूज नीति लागू करने पर जोर

​भोपाल: ​राजधानी में आवासीय (रेसिडेंशियल) भूखंडों पर व्यावसायिक गतिविधियां चलाने...

गिरिबाला सिंह की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने आरोपों को माना गंभीर

​भोपाल ​चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में आरोपी रिटायर्ड जज...

Topics

क्रोमा को उपभोक्ता आयोग का झटका: वॉटर प्यूरीफायर न देने पर देना होगा हर्जाना

​भोपाल ​पैसे लेने के बावजूद वॉटर प्यूरीफायर न देना क्रोमा...

भोपाल में कमर्शियल नोटिस पर घमासान: बीसीसीआई ने की कार्रवाई रोकने की मांग, मिक्स लैंड यूज नीति लागू करने पर जोर

​भोपाल: ​राजधानी में आवासीय (रेसिडेंशियल) भूखंडों पर व्यावसायिक गतिविधियां चलाने...

गिरिबाला सिंह की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने आरोपों को माना गंभीर

​भोपाल ​चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में आरोपी रिटायर्ड जज...

तीन मोहरों के पास टी स्टॉल पर युवकों में मारपीट, वीडियो वायरल

​भोपाल। शहर के शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत तीन मोहरों...

सतना: नलों से आ रहा कीड़ों वाला गंदा पानी, जल संकट गहराया

​सतना: शहर में नगर निगम की पेयजल व्यवस्था एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img