Sunday, July 26, 2026
24.5 C
Bhopal

टीआई बोले-क्या मेरी रगों में मुस्लिम खून बह रहा है?

इंदौर में सदर बाजार थाना के टीआई यशवंत यशवंत बडोले का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वे यह कहते नजर आ रहे हैं कि ‘क्या मेरी रगों में मुस्लिम खून बह रहा है?’

शनिवार को सामने आए इस वीडियो में टीआई की पार्षद सुरेश टाकलकर से बहस हो रही है। भाजपा विधायक गोलू शुक्ला भी बैठे नजर आ रहे हैं।

दरअसल, ये वीडियो पिछले शुक्रवार को इंदौर में पहलगाम हमले के खिलाफ प्रदर्शन में लगे ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारों के विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है।

‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारों वाला वीडियो सामने आने के बाद बुधवार को भाजपा विधायक गोलू शुक्ला, पार्षद सुरेश टाकलकर अपने समर्थकों के साथ बड़वाली चौकी में एफआईआर रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे थे। इस दौरान पार्षद की टीआई से बहस हो गई थी।

वीडियो में टीआई बोले क्या वो मेरे रिश्तेदार हैं ? बुधवार को जब विधायक गोलू शुक्ला थाने पहुंचे, तब उनके सामने ही पार्षद सुरेश टाकलकर और टीआई के बीच तनातनी हो गई थी। वीडियो में देखा जा सकता है कि टीआई पार्षद को पहचान ही नहीं सके। वहां मौजूद लोगों ने उन्हें बताया कि वह पार्षद हैं।

वीडियो में पार्षद कह रहे हैं कि मैंने आपको कई बार फोन किया, लेकिन आपने फोन नहीं उठाया। टीआई कह रहे हैं कि आप जिस मुद्दे को लेकर यहां आए हैं, उस पर बात करें। फिर अचानक गुस्से में आकर कहा- क्या वो लोग मेरे रिश्तेदार लगते हैं या आप मेरे रिश्तेदार लगते हैं। टीआई ने अपना हाथ दिखाते हुए कहा कि क्या मेरी रगों में मुस्लिम खून बह रहा है?

कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी ने कराया था प्रदर्शन दरअसल, कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी ने पिछले शुक्रवार को पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में बड़वाली चौकी पर पाकिस्तान और आतंकवाद का पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया था। इस दौरान का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे सुनाई दे रहे थे।

वीडियो सामने आने के बाद बुधवार को भाजपा विधायक गोलू शुक्ला ने मामले में एफआईआर दर्ज कराई थी। आरोप लगाया कि कार्यक्रम के दौरान जब पार्षद ने ‘पाकिस्तान’ कहा, तो कुछ समर्थकों ने ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ की जगह ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगा दिए।

बताया जा रहा है कि इस मामले में पुलिस केस दर्ज कर अनवर कादरी समेत दो लोगों की गिरफ्तारी भी की थी।

Hot this week

भोपाल: हनुमानगंज पुलिस की कार्रवाई, 747 ग्राम गांजे के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार

​भोपाल: नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे...

भोपाल (ग्रामीण): नाबालिग बच्चों के मामलों में संवेदनशीलता से करें कार्रवाई – एसपी पंकज कुमार पाण्डेय

​भोपाल: ​भोपाल (ग्रामीण) पुलिस और 'आवाज़' संस्था के संयुक्त तत्वावधान...

क्रोमा को उपभोक्ता आयोग का झटका: वॉटर प्यूरीफायर न देने पर देना होगा हर्जाना

​भोपाल ​पैसे लेने के बावजूद वॉटर प्यूरीफायर न देना क्रोमा...

भोपाल में कमर्शियल नोटिस पर घमासान: बीसीसीआई ने की कार्रवाई रोकने की मांग, मिक्स लैंड यूज नीति लागू करने पर जोर

​भोपाल: ​राजधानी में आवासीय (रेसिडेंशियल) भूखंडों पर व्यावसायिक गतिविधियां चलाने...

गिरिबाला सिंह की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने आरोपों को माना गंभीर

​भोपाल ​चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में आरोपी रिटायर्ड जज...

Topics

क्रोमा को उपभोक्ता आयोग का झटका: वॉटर प्यूरीफायर न देने पर देना होगा हर्जाना

​भोपाल ​पैसे लेने के बावजूद वॉटर प्यूरीफायर न देना क्रोमा...

भोपाल में कमर्शियल नोटिस पर घमासान: बीसीसीआई ने की कार्रवाई रोकने की मांग, मिक्स लैंड यूज नीति लागू करने पर जोर

​भोपाल: ​राजधानी में आवासीय (रेसिडेंशियल) भूखंडों पर व्यावसायिक गतिविधियां चलाने...

गिरिबाला सिंह की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने आरोपों को माना गंभीर

​भोपाल ​चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में आरोपी रिटायर्ड जज...

तीन मोहरों के पास टी स्टॉल पर युवकों में मारपीट, वीडियो वायरल

​भोपाल। शहर के शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत तीन मोहरों...

सतना: नलों से आ रहा कीड़ों वाला गंदा पानी, जल संकट गहराया

​सतना: शहर में नगर निगम की पेयजल व्यवस्था एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img