Sunday, July 26, 2026
24.5 C
Bhopal

MP में परमाणु परियोजनाओं के लिए बनी कमेटी

मध्यप्रदेश में परमाणु परियोजनाओं की स्थापना के लिए नीमच, देवास, सिवनी एवं शिवपुरी जिलों में 4 स्थानों का चयन किया गया है। इसको लेकर राज्य सरकार ने परमाणु परियोजनाओं की स्थापना में सहयोग के लिए अपर मुख्य सचिव ऊर्जा नीरज मंडलोई की अध्यक्षता में जॉइंट वर्किंग कमेटी का गठन किया गया है। एनटीपीसी द्वारा परियोजनाओं की प्रगति के संबंध में जानकारी समय-समय पर समिति को दी जाएगी। जिसके आधार पर समिति द्वारा आवश्यक समन्वय किया जाएगा।

समिति में यह रहेंगे शामिल

समिति में अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव जल संसाधन, पर्यावरण, राजस्व, वन और कलेक्टर नीमच, देवास, सिवनी, शिवपुरी, कार्यपालक निदेशक परमाणु एनटीपीसी मुम्बई और एपी सनल महाप्रबंधक परमाणु एनटीपीसी मुम्बई को सदस्य नियुक्त किया गया है। संदेश जायसवाल महाप्रबंधक परमाणु एनटीपीसी भोपाल समिति के संयोजक होंगे।

यह काम करेगी समिति

  • समिति द्वारा भू-अधिग्रहण के पूर्व परियोजना अध्ययन में स्थानीय प्रशासन को मार्गदर्शन दिया जाएगा।
  • प्रस्तावित स्थलों के परिप्रेक्ष्य में भूमि अधिग्रहण, खरीदी आदि में एनटीपीसी समिति द्वारा जल उपलब्धता एवं आवंटन के लिए समन्वय किया जाएगा।
  • सभी वैधानिक स्वीकृतियां, जिनमें वन भूमि यदि कोई हो, उसके लिये समन्वय किया जाएगा।
  • प्रस्तावित परियोजना से विद्युत की निकासी के लिए आवश्यक भूमि और अधोसंरचना के विकास में समन्वय किया जाएगा।
  • परियोजना के क्रियान्वयन के लिए आवश्यकता पड़ने पर विभिन्न वैकल्पिक स्वीकृतियों, सार्वजनिक सुनवाई, भूमि अधिग्रहण, वन स्वीकृतियां, पर्यावरणीय स्वीकृति राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल से स्वीकृति के लिए समन्वय किया जाएगा।

Hot this week

भोपाल: हनुमानगंज पुलिस की कार्रवाई, 747 ग्राम गांजे के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार

​भोपाल: नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे...

भोपाल (ग्रामीण): नाबालिग बच्चों के मामलों में संवेदनशीलता से करें कार्रवाई – एसपी पंकज कुमार पाण्डेय

​भोपाल: ​भोपाल (ग्रामीण) पुलिस और 'आवाज़' संस्था के संयुक्त तत्वावधान...

क्रोमा को उपभोक्ता आयोग का झटका: वॉटर प्यूरीफायर न देने पर देना होगा हर्जाना

​भोपाल ​पैसे लेने के बावजूद वॉटर प्यूरीफायर न देना क्रोमा...

भोपाल में कमर्शियल नोटिस पर घमासान: बीसीसीआई ने की कार्रवाई रोकने की मांग, मिक्स लैंड यूज नीति लागू करने पर जोर

​भोपाल: ​राजधानी में आवासीय (रेसिडेंशियल) भूखंडों पर व्यावसायिक गतिविधियां चलाने...

गिरिबाला सिंह की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने आरोपों को माना गंभीर

​भोपाल ​चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में आरोपी रिटायर्ड जज...

Topics

क्रोमा को उपभोक्ता आयोग का झटका: वॉटर प्यूरीफायर न देने पर देना होगा हर्जाना

​भोपाल ​पैसे लेने के बावजूद वॉटर प्यूरीफायर न देना क्रोमा...

भोपाल में कमर्शियल नोटिस पर घमासान: बीसीसीआई ने की कार्रवाई रोकने की मांग, मिक्स लैंड यूज नीति लागू करने पर जोर

​भोपाल: ​राजधानी में आवासीय (रेसिडेंशियल) भूखंडों पर व्यावसायिक गतिविधियां चलाने...

गिरिबाला सिंह की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने आरोपों को माना गंभीर

​भोपाल ​चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में आरोपी रिटायर्ड जज...

तीन मोहरों के पास टी स्टॉल पर युवकों में मारपीट, वीडियो वायरल

​भोपाल। शहर के शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत तीन मोहरों...

सतना: नलों से आ रहा कीड़ों वाला गंदा पानी, जल संकट गहराया

​सतना: शहर में नगर निगम की पेयजल व्यवस्था एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img