Sunday, August 23, 2026
27.1 C
Bhopal

शेयर मार्केट में निवेश कर अधिक मुनाफे का लालच देकर ठगे 50 लाख रुपए

शेयर मार्केट में निवेश कर अधिक मुनाफे का लालच देकर एक फैक्टरी के प्रोडक्शन ऑफिसर के साथ जालसाजों ने 50 लाख रुपए की धोखाधड़ी की है। जालसाजों ने उन्हें व्हाट्सएप कॉल करके वेरगर ए प में जोड़ा। मुनाफे का लालच देकर अलग-अलग बैंक खातों में लगभग 50 लाख रुपए ट्रांसफर करवा लिए।

जब उनके खाते में तीन करोड़ रुपए बैलेंस दिखा, तो उन्होंने राशि निकालनी चाही। उनसे 37 लाख रुपए टैक्स जमा करने को कहा गया। ठगी का अहसास होने पर उन्होंने पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने मोबाइल नंबर और बैंक खाता धारकों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है।

वेरगर नामक एप में दिखाया मुनाफा

बाग सेवनिया पुलिस के मुताबिक, उमेश ठाकरे मंडीदीप स्थित एक फैक्टरी में वर्ष 2003 से प्रोडक्शन ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं। उनके मोबाइल पर 1 अगस्त 2025 को व्हाट्सएप कॉल आया। कॉल करने वाले ने बताया कि वह क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (क्यूआईबी) के माध्यम से ट्रेडिंग कराते हैं।

इसके बाद जालसाज ने वेरगर नामक ऐप में खाता खुलवाया, जिसमें काफी मुनाफा दिखाया गया था। इसके बाद जालसाज ने अलग-अलग तारीखों पर अलग-अलग राशि जमा कराई।

ठाकरे के खाते में दिखाए 3 करोड़ रुपए वेरगर एप में खुले ठाकरे के खाते में लगभग 3 करोड़ रुपए दिखाए गए। ठाकरे ने जब अपनी राशि निकालनी चाही, तो उनसे कहा गया कि निकासी से पहले 37 लाख रुपए टैक्स जमा करना होगा।

7.5 करोड़ रुपए जुर्माने का दिया झांसा जालसाजों ने उन्हें धमकाया कि टैक्स की राशि जमा नहीं की गई, तो 7.5 करोड़ का जुर्माना लगाया जाएगा। ठगी का अहसास हुआ, तो बाग सेवनिया थाने में शिकायत की।

Hot this week

दुकान के बाहर सो रहे बुजुर्ग से चाकू की नोक पर लूट, CCTV में कैद हुई वारदात

​भोपाल। खजूरी सड़क थाना क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों ने...

निगम मुख्यालय में भिड़े दो अफसर: AHO ने निकाला इस्तीफा, जूता चलाने की आई नौबत

​भोपाल। लिंक रोड नंबर-2 स्थित नगर निगम मुख्यालय परिसर...

11वीं के छात्र ने लगाई फांसी, दो दिन पहले ही नए स्कूल में हुआ था दाखिला

​भोपाल। राजधानी के टीटी नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जवाहर...

Topics

कोर्ट परिसर के बाहर पति पर पत्नी का हमला, पत्थर मारकर दांतों से चबाई उंगली

​शिवपुरी। जिला न्यायालय परिसर के बाहर शुक्रवार को भरण-पोषण...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img