Saturday, February 28, 2026
23 C
Bhopal

नाबालिग को बेचने के मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल से 15 साल की नाबालिग को दो लाख रुपए में बेचने के मामले में पुलिस ने पति-पत्नी सहित कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी पति-पत्नी पहले भी अनैतिक देह व्यापार के मामले में गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इधर, बच्ची ने पुलिस की पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। घटना की रात एक ऑटो चालक ने उसे अकेला देख मदद के नाम पर अपने पास रखा और ज्यादती की। बाद में अशोक नगर में रहने वाले एक युवक को दंपती की मदद से बेच दिया था।

डीसीपी जोन-1 प्रियंका शुक्ला ने बताया-

गिरोह ने 15 साल की नाबालिग की उम्र 25 साल बताकर शादी के लिए अशोकनगर में बेच दिया था। उसे पहचान छिपाकर अशोक नगर में बंधक रखा था। मानव तस्करी गिरोह का सरगना आशुतोष वाजपेयी और उसकी पत्नी महक यादव है। आशुतोष पर 2019 में भी अनैतिक देह व्यापार का मामले दर्ज है।

घर से भागी थी किशोरी

सलमान ने बच्ची से ज्यादती के बाद उसे आरोपी आशुतोष और महक के हवाले कर दिया। दोनों ने शोभाराम के जरिए नाबालिग को अशोकनगर में बेच दिया था। सभी आरोपी आपस में पूर्व परिचित हैं। जांच में एक-एक कर सभी आरोपियों के नाम सामने आए।

पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर सभी 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दो को जेल भेज दिया है। जबकि चार आरोपियों को सोमवार को 6 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है।

मामा ने की थी गंदी हरकत

पुलिस को दिए बयान में नाबालिग ने बताया कि 2022 में मां की मौत के बाद वह मामा के साथ उनके घर में रहने लगी थी। जहां मामा अकेलेपन का फायदा उठाकर उसके साथ गलत काम करता था। इससे तंग आकर उसने घर छोड़ने का फैसला लिया था। घर से निकलने के बाद उसके पास में कोई ठिकाना नहीं था। भटकते हुए ऑटो चालक ने उसे देखा था। तब ऑटो चालक सलमान ने उसे मदद का भरोसा दिलाया और उसे मानव तस्करों तक पहुंचा दिया। गिरोह ने उसकी उम्र 25 साल बताकर अशोकनगर में एक व्यक्ति से शादी करवा दी।

Hot this week

भोपाल में कल 25 इलाकों में गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 25 प्रमुख इलाकों में रविवार...

झाड़-फूंक के पैसे वापस मांगे तो तांत्रिक ने युवक पर किया जानलेवा हमला

ग्वालियर के कंपू क्षेत्र में श्रद्धा और विश्वास के...

भोपाल: मौत को छूकर निकली तेज रफ्तार कार

​गिन्नौरी रोड पर रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा,...

अज्ञात कार की टक्कर से नर्सिंग छात्र की मौत

​भोपाल | राजधानी के बैरागढ़ इलाके में शुक्रवार देर...

Topics

भोपाल में कल 25 इलाकों में गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 25 प्रमुख इलाकों में रविवार...

झाड़-फूंक के पैसे वापस मांगे तो तांत्रिक ने युवक पर किया जानलेवा हमला

ग्वालियर के कंपू क्षेत्र में श्रद्धा और विश्वास के...

भोपाल: मौत को छूकर निकली तेज रफ्तार कार

​गिन्नौरी रोड पर रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा,...

अज्ञात कार की टक्कर से नर्सिंग छात्र की मौत

​भोपाल | राजधानी के बैरागढ़ इलाके में शुक्रवार देर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img