Wednesday, August 12, 2026
22.1 C
Bhopal

8 करोड़ का बीमा घोटाला, सरपंच-सचिव समेत 40 पर केस दर्ज

उज्जैन। आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ने उज्जैन और मंदसौर क्षेत्र में चल रहे एक बड़े संगठित बीमा घोटाले का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में ICICI प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के एजेंटों, पंचायत प्रतिनिधियों और सरकारी कर्मचारियों की मिलीभगत से करीब 8 करोड़ रुपए की ठगी को अंजाम दिया गया। EOW ने सरपंच, सचिव और बीमा एजेंटों सहित कुल 40 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया है।

साजिश: मुर्दों के नाम पर पॉलिसी और फर्जी क्लेम

जांच में सामने आया कि आरोपियों ने बेहद शातिराना तरीके से पहले से बीमार या मृत व्यक्तियों के नाम पर बीमा पॉलिसियां जारी करवाईं। इसके बाद सरपंच और सचिव की मदद से फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र तैयार किए गए और बीमा कंपनी में क्लेम ठोक दिया गया। कुल 27 पॉलिसियों में गड़बड़ी मिली है, जिनमें से 8 मामलों में तो मृत व्यक्तियों को जीवित बताकर पॉलिसी ली गई थी।

ये बने आरोपी

EOW ने इस जालसाजी में शामिल 14 बीमा एजेंटों, 5 पंचायत पदाधिकारियों (सरपंच, सचिव व सहायक सचिव) और 21 नॉमिनी के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों में महिदपुर के ग्राम आलाखेड़ा, पालखंदा और धुरेरी के पंचायत कर्मी शामिल हैं।

इन धाराओं में हुई कार्रवाई

सभी आरोपियों पर आईपीसी की धारा 417, 420, 467, 468, 471, 120बी और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत शिकंजा कसा गया है। मामले की गहराई से जांच जारी है, जिससे कई और बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।

Hot this week

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...

Topics

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...

भोपाल के केबल स्टे ब्रिज से कूदा युवा चाय संचालक, पानी में डूबने से दर्दनाक मौत

​भोपाल: तलैया थाना क्षेत्र के अंतर्गत कमलापति प्रतिमा के पास...

देवास में गूंजा ‘हर घर तिरंगा’, भव्य यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

​देवास: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img