Saturday, November 14, 2026
30.1 C
Bhopal

इंदौर: वीडियो कॉल नहीं उठाने पर युवती ने दी जान, आखिरी मैसेज में लिखा- ‘अब तुम खुश रहना’

इंदौर। परदेशीपुरा थाना क्षेत्र के जनता क्वार्टर में बुधवार देर रात एक 21 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतका की पहचान नम्रता (पिता दिनेश रूबिन) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आत्मघाती कदम उठाने से ठीक पहले नम्रता ने अपने प्रेमी विशाल को वीडियो कॉल किया था, लेकिन कॉल रिसीव न होने पर उसने आखिरी मैसेज भेजा— “अब तुम खुश रहना”— और मौत को गले लगा लिया।

​परिजनों ने झांककर देखा तो उड़ गए होश

घटना के वक्त नम्रता के पिता अपनी दूसरी बेटी के इलाज के लिए अस्पताल गए थे। घर में नम्रता अकेली थी। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने और फोन न उठाने पर परिजनों को शक हुआ। जब खिड़की से झांककर देखा तो नम्रता फंदे पर लटकी हुई थी। परिजन उसे तुरंत उतारकर एमवाय अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

​पुलिस जांच के केंद्र में ‘विशाल’

पुलिस के मुताबिक, नम्रता एक निजी शेयर कंपनी में काम करती थी। उसकी बहन ने पुलिस को बताया कि घटना वाले दिन वह अपने बॉयफ्रेंड विशाल के साथ ही थी। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, लेकिन मोबाइल को जब्त कर लिया गया है।

​जांच अधिकारी का कहना है: “मोबाइल की कॉल डिटेल और चैट खंगाली जा रही है। विशाल नाम के युवक से भी पूछताछ की जाएगी ताकि आत्महत्या की असली वजह सामने आ सके।”

Hot this week

भोपाल में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार से जवाबदेही की मांग

भोपाल। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा लगाए...

होटल में पकड़े जाने के डर से टीन शेड पर कूदे युवक-युवती, फर्जी आईडी पर बुक किया था कमरा

​भोपाल। ईंटखेड़ी थाना क्षेत्र स्थित हिमतारा होटल में हिंदू...

दीपावली मनाने गांव गए बिल्डर के सूने मकान में बड़ी चोरी, 33.45 लाख का माल ले उड़े नकाबपोश

भोपाल। एयरपोर्ट रोड स्थित इंद्र विहार कॉलोनी में चोरों...

नगर निगम में 6.61 लाख का टैक्स घोटाला: आईटी ऑपरेटर गिरफ्तार, 10 अफसर-कर्मी रडार पर

भोपाल। बकायादारों पर सख्ती के बीच भोपाल नगर निगम...

Topics

भोपाल में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार से जवाबदेही की मांग

भोपाल। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा लगाए...

होटल में पकड़े जाने के डर से टीन शेड पर कूदे युवक-युवती, फर्जी आईडी पर बुक किया था कमरा

​भोपाल। ईंटखेड़ी थाना क्षेत्र स्थित हिमतारा होटल में हिंदू...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img