Monday, October 19, 2026
24 C
Bhopal

इंदौर में 9वीं की छात्रा से छेड़छाड़

इंदौर के चंदन नगर में स्कूली छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। छात्रा स्टेशनरी की दुकान पर गई थी। इसी दौरान मनचला उसके पीछे पड़ गया। पुलिस ने मामले में आरोपी पर केस दर्ज किया है।

15 साल ने छात्रा अपनी शिकायत में बताया ने वह 9वीं क्लास में पढ़ाई करती है। इलाके में रहने वाला रमजान पिछले कई दिनों से परेशान कर रहा है। मंगलवार रात को वह स्टेशनरी की दुकान पर गई। यहां भी वह आ गया। घर जाते वक्त वह पीछे आने लगा। कहने लगा कि साथ चल, मैं इग्नोर करते हुए आगे बढ़ी तो उसने हाथ पकड़ लिया। कहा कि बात क्यों नहीं करती हो। मैं हाथ छुड़ाकर घर की तरफ भागी। पिता को जाकर पूरी बात बताई। तब पड़ोसी अंकल के साथ पिता थाने लेकर आए।

शादीशुदा महिला को किया परेशान

इधर, खजराना पुलिस ने भी शादीशुदा महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया है। आरोपी महिला का पूर्व परिचित है। पुलिस के मुताबिक 28 वर्षीय महिला ने बताया कि वह कपड़ों की शॉप पर काम करती है। उसके पति से विवाद के बाद अलग रह रही है। जब वह पति के साथ रहती थी तो नजदीक में शाहरुख शाह रहता था। करीब 2 माह से शाहरुख आते-जाते उसका पीछा कर रहा है। वह कहता है मुझसे शादी कर ले।

6 नवंबर को उसने रोका और बात करने को लेकर दबाव बनाया। यहां पर हाथ पकड़कर कहा कि अगर बात नहीं करेगी तो ठीक नहीं होगा। इसके बाद वह चले गया। बाद में फिर से वह काम पर आते-जाते पीछा करने लगा। परेशान होकर परिवार को जानकारी दी। मंगलवार को थाने जाकर आरोपी को लेकर शिकायत दर्ज कराई है।

Hot this week

कोलार में 5 करोड़ की लागत से बने कान्हाकुंज फोरलेन का लोकार्पण, 5 लाख आबादी को राहत

​भोपाल। राजधानी के कोलार क्षेत्र में सोमवार को स्थानीय...

शराब के नशे में विवाद के बाद युवक ने लगाई फांसी

​भोपाल (टीटी नगर)। पंचशील नगर इलाके में सोमवार तड़के एक...

इंदौर सराफा बाजार में ₹100 करोड़ की सोना तस्करी का खुलासा, जीडी ज्वेलर्स के पिता-पुत्र की जमानत खारिज

​इंदौर डीआरआई (डायरेक्टर ऑफ रेवेन्यु इंटेलीजेंस) की जांच में इंदौर...

भोपाल में एमडी ड्रग्स तस्करी: तीसरा आरोपी रितिक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी मुकुल की रिमांड खत्म

​भोपाल: क्राइम ब्रांच ने एमडी (मेफेड्रोन) ड्रग्स तस्करी के मामले...

Topics

गुना में झांकी देखकर लौट रहे युवकों पर चाकू से हमला, एक की हालत गंभीर

गुना: रविवार रात झांकी देखकर घर लौट रहे दो युवकों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img