Saturday, May 16, 2026
35.1 C
Bhopal

भोपाल के फरार गैंगस्टर मुख्तार मलिक से राजस्थान के झालावाड़ में गैंगवार, एक की मौत

भोपाल के फरार गैंगस्टर मुख्तार मलिक की गैंग से राजस्थान के झालावाड़ में गैंगवार हुई है। गैंगवार राजस्थान के बंटी गैंग के बीच हुआ है। बताया कि दोनों के बीच भीमसागर बांध के कैचमेंट एरिया में मछलियां पकड़ने को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद दोनों गैंग के बीच फायरिंग भी हुई। बताया जाता है कि गैंगवार में मुख्तार गैंग के एक गुर्गे की मौत भी हो गई। वहीं, मुख्तार समेत उसके राइट हैंड विक्की वाहिद को भी गोली लगी है। हालांकि दोनों लापता हैं। बताया जा रहा है कि गैंगवार के समय जिस नाव में मुख्तार गैंग सवार थी, वह डूब गई।राजस्थान में असनावर थाना प्रभारी हरवंत सिंह ने बताया कि भीमसागर बांध के नदी क्षेत्र में मछलियां पकड़ने का ठेका भोपाल निवासी मुख्तार मलिक ने ले रखा है। मंगलवार देर रात मुख्तार मलिक 11 मजदूरों के साथ कांस खेड़ली के पास कम गहरे पानी में नाव से पेट्रोलिंग कर रहा था। इसी दौरान गांव के रहने वाले मछुआरों से कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि फायरिंग होने लगी। फायरिंग होते ही नदी के अंदर नाव पलट गई। बुधवार सुबह नदी के अंदर घटनास्थल के पास से शव पानी में उतराता मिला। शव को अस्पताल भिजवाया। मुख्तार मलिक के साथ रात को गश्त कर रहे दो मजदूरों को तलाश किया जा रहा है।मुख्तार मलिक के खिलाफ भोपाल के कोहेफिजा थाने में हत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में वह फरार है।

Hot this week

भोपाल के कोलार रोड पर शनिवार दोपहर एक एसयूवी कार में आग लग गई

भोपाल। कोलार रोड पर शनिवार दोपहर एक बड़ा हादसा...

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ महिला कांग्रेस का ‘धक्का मार्च’

​भोपाल। राजधानी भोपाल में शनिवार को पेट्रोल-डीजल की बढ़ती...

भोपाल: रिसॉर्ट के स्विमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत, विधायक के बंगले पर करता था काम

​भोपाल। राजधानी के कजलीखेड़ा स्थित केके रिसॉर्ट में शुक्रवार...

₹12.5 हजार का इनामी बदमाश शाहिद खान गिरफ्तार, 23 गंभीर मामले थे दर्ज

​भोपाल। थाना निशातपुरा पुलिस ने तीन अलग-अलग थानों से...

Topics

भोपाल के लक्ष्मी टॉकीज स्थित सराय में शुक्रवार देर रात अचानक आग लग गई

भोपाल। राजधानी के लक्ष्मी टॉकीज स्थित सराय में शुक्रवार...

डॉक्टर को जाल में फंसाकर मांगे 5 लाख, ब्यूटीशियन गिरफ्तार

​सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से हनीट्रैप का...

अमीर बनाने का झांसा देकर 14 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

​मंदसौर। शहर में जादू-टोने और सोने के बिस्किट का...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img