Saturday, October 3, 2026
29.3 C
Bhopal

महापौर चुनाव: शिवराज-वीडी-शिवप्रकाश ही करेंगे अंतिम फैसला

भाजपा में सोलह नगर निगम सीटों पर प्रत्याशी चयन की कवायद शुरू हो गई। परिवार और विधायकों को टिकट न दिए जाने के क्राइटेरिया पर अमल करते हुए ज्यादातर जगहों पर भाजपा की प्रदेश चुनाव समिति व कोर ग्रुप ने नामों की स्क्रूटनी की। समिति के बाकी सदस्यों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश को अधिकृत कर दिया है कि नामों को अंतिम रूप दें। रविवार को चुनाव समिति के ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत कुछ लोग फिर बैठेंगे।शनिवार को देर रात तक चली प्रदेश चुनाव समिति व कोर ग्रुप की बैठक में सभी संभावित दावेदारों के नाम रखे गए। इनमें से तीन-चार नामों का पैनल बनाया गया। एक चीज साफ कर दी गई कि सामान्य परिस्थिति में न परिवार और न विधायक के नाम को रखा जाए। दावेदारों में कार्यकर्ताओं के साथ विचारधारा से जुड़े अलग-अलग सोशल सेक्टर के नामों पर बात की गई। रविवार को नामों पर सहमति बनने की उम्मीद है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि बैठक में कांग्रेस के घोषित उम्मीदवारों के नामों और उनके सामने ठोस चेहरे की संभावनाओं को भी रखा गया।

Hot this week

होटल के कमरे में रंगे हाथों पकड़ाया पति, भड़की पत्नी ने की जमकर पिटाई

​जबलपुर: थाना गढ़ा क्षेत्र के शारदा चौक स्थित होटल बैलेंसिंग...

Topics

होटल के कमरे में रंगे हाथों पकड़ाया पति, भड़की पत्नी ने की जमकर पिटाई

​जबलपुर: थाना गढ़ा क्षेत्र के शारदा चौक स्थित होटल बैलेंसिंग...

आयकर विभाग में ‘कौन बनेगा करपति’ का रोमांच: स्वच्छता अभियान के साथ हुआ भव्य समापन

​भोपाल: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के आयकर विभाग के अधिकारियों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img