Saturday, October 3, 2026
29.3 C
Bhopal

रांची में हिंसा के लिए UP से आए थे लोग

भाजपा नेता नूपुर शर्मा के पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी को लेकर झारखंड की राजधानी रांची में 10 जून को हुई हिंसा में नया खुलासा हुआ है। भास्कर ने साजिश के कारणों की पड़ताल की तो पता चला कि चार जून से ही उपद्रव की तैयारी शुरू हो गई थी। यूपी के सहारनपुर से 12 लोगों की टीम चार और सात जून को रांची पहुंची थी।ये लोग मेन रोड में होटल-लॉज में रुके। यहां तीन टीमें बनीं। एक टीम खूंटी भी गई थी। इन्होंने ही इलाही नगर, हिंदपीढ़ी और गुदड़ी में बैठक कर जुलूस निकालने और हिंसक प्रदर्शन करने के लिए भड़काया।10 जून को शहर के कई इलाकों में प्रदर्शन और हिंसा हुई थी, जिसके बाद से पूरे इलाके में धारा 144 लागू है। जगह-जगह भारी संख्या में पुलिस की तैनाती की गई है। अफवाहों को रोकने के लिए इंटरनेट बंद रहा।

कुछ लोगों ने आपत्ति की तो टीम ने 16 से 24 साल के युवाओं काे फांसना शुरू कर दिया। वे बहकावे में आ गए और उपद्रव का प्लाॅट तैयार हो गया। हिंसा के पीछे एक झामुमो कार्यकर्ता और पानी व्यवसायी का नाम आ रहा है। कार्यकर्ता से पुलिस ने पूछताछ भी की है।

Hot this week

होटल के कमरे में रंगे हाथों पकड़ाया पति, भड़की पत्नी ने की जमकर पिटाई

​जबलपुर: थाना गढ़ा क्षेत्र के शारदा चौक स्थित होटल बैलेंसिंग...

Topics

होटल के कमरे में रंगे हाथों पकड़ाया पति, भड़की पत्नी ने की जमकर पिटाई

​जबलपुर: थाना गढ़ा क्षेत्र के शारदा चौक स्थित होटल बैलेंसिंग...

आयकर विभाग में ‘कौन बनेगा करपति’ का रोमांच: स्वच्छता अभियान के साथ हुआ भव्य समापन

​भोपाल: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के आयकर विभाग के अधिकारियों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img