Monday, August 17, 2026
24.1 C
Bhopal

युवक की तलाश में बाइक सवारों ने दुकानों में तोड़फोड़ की; राहगीरों से मारपीट की

भोपाल में एक युवक की तलाश कर रहे बाइक सवार बदमाशों ने बुधवार रात स्मार्ट सिटी रोड स्थित स्मार्ट हॉस्पिटल के सामने जमकर हंगामा किया। हाथों में बंदूक से लेकर तलवार लेकर सरेराह जमकर उत्पात मचाया। आरोपियों ने दुकानों में तोड़फोड़ की और राहगीरों से मारपीट की। एक राहगीर की शिकायत पर टीटी नगर पुलिस ने मामला तो दर्ज कर लिया, लेकिन न तो आरोपियों की पहचान हो सकी और न ही किसी की गिरफ्तारी ही हो पाई है।शिकायत करने वाले रोशन कुमार झा ने बताया कि बुधवार रात करीब 11 बजे वह डिपो चौराहा से श्यामला हिल्स की तरफ जा रहे थे, तभी सिटी अस्पताल के सामने कुछ बदमाशों ने गाड़ी रोकते हुए कार पर हमला कर दिया। उन्होंने मेरी कार पर तलवार मारी। कुछ उपद्रवी दुकानों में तोड़फोड़ कर रहे थे। वे बार-बार किसी बाबू बटालियन का नाम ले रहे थे। काफी देर तक आरोपी वहां हंगामा करते रहे।उनके हाथ में तलवार और अन्य हथियार थे। कुछ इलाकों ने बदमाशों के हाथ में बंदूक के साथ देखा। आरोपी बंदूक लेकर रेस्टोरेंट में घुसकर और मारपीट करने लगे। यह देख वहां भगदड़ मच गई। रोशन ने बताया कि किसी तरह वे वहां से बचकर श्यामला हिल्स पुलिस स्टेशन पहुंचे और पुलिस को लेकर आए। तब तक आरोपी मौके से फरार हो चुके थे।

Hot this week

नदी पार करते समय बहे दो सगे बच्चे और उनके मामा, एक का शव बरामद; तलाश जारी

​मैहर:जिले के अमरपाटन तहसील के नादन देहात थाना क्षेत्र...

प्रेम प्रसंग के चलते सागर के युवक ने किराए के कमरे में लगाई फांसी

​इंदौर:खुड़ैल थाना क्षेत्र के देवगुराड़िया स्थित मानसरोवर कॉलोनी में...

Topics

नदी पार करते समय बहे दो सगे बच्चे और उनके मामा, एक का शव बरामद; तलाश जारी

​मैहर:जिले के अमरपाटन तहसील के नादन देहात थाना क्षेत्र...

प्रेम प्रसंग के चलते सागर के युवक ने किराए के कमरे में लगाई फांसी

​इंदौर:खुड़ैल थाना क्षेत्र के देवगुराड़िया स्थित मानसरोवर कॉलोनी में...

टीकाकरण के बाद दो महीने की बच्ची की मौत, परिजनों ने लगाया ओवरडोज का आरोप

​भोपाल: छोला मंदिर थाना क्षेत्र की नवजीवन कॉलोनी में...

मंदसौर को मिली करोड़ों के स्वास्थ्य विकास कार्यों की सौगात

स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह के पश्चात उप मुख्यमंत्री...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img