Wednesday, September 30, 2026
23.5 C
Bhopal

अग्निपथ’ पर आज भारत बंद का आह्वान; रेलवे स्टेशनों और बस स्टैंड पर पुलिस का पहरा

भोपाल। सेना भर्ती के लिए लाई गई अग्निपथ स्कीम के विरोध में सोमवार को भारत बंद का आह्वान किया गया है। इसे देखते हुए भोपाल में सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं। राजधानी के पांच रेलवे स्टेशन और चार बस स्टैंड के बाहर पुलिस का कड़ा पहरा है। हालांकि, प्रदर्शन के दौरान तोड़फोड़ या हंगामे का अलर्ट पुलिस को नहीं मिला है, लेकिन एहतियात के तौर पर सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। उपद्रव करने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी। साथ ही शहरभर के थानों को भी अलर्ट किया गया है।भीड़ पर रहेगी खास नजररक्षा मंत्रालय ने भारतीय सेना में भर्ती के लिए अग्निपथ योजना जारी की है। इस योजना के विरोध में देश के कई राज्यों में हिंसक प्रदर्शन किए जा रहे हैं। प्रदर्शनकारी रेलवे स्टेशनों और सार्वजनिक स्थानों पर आगजनी और तोड़फोड़ जैसी घटनाएं कर चुके हैं। पुलिस कमिश्नर मकरंद देऊस्कर का कहना है कि भारत बंद को देखते हुए रानी कमलापति रेलवे स्टेशन, भोपाल रेलवे स्टेशन, मिसरोद रेलवे स्टेशन, निशातपुरा रेलवे स्टेशन और बैरागढ़ रेलवे स्टेशन के बाहर पुलिस का कड़ा पहरा लगाया गया है। आईएसबीटी, नादरा बस स्टैंड, हलालपुर बस स्टैंड और बैरसिया बस स्टैंड पुतली घर पर भी फोर्स तैनात रहेगी। पुलिस की नजर भीड़ पर होगी। भीड़ को स्टेशन और बस स्टैंड में प्रवेश करने से रोका जाएगा।

Hot this week

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

भुगतान न मिलने और NABH की अनिवार्यता के खिलाफ प्राइवेट अस्पतालों का फूटा गुस्सा

​भोपाल: आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों का इलाज करने...

Topics

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

वीआईपी रोड पर पलटा सोयाबीन तेल से भरा टैंकर, लूटने के लिए उमड़ी भीड़

​भोपाल: ​शहर के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा चौराहे पर मंगलवार-बुधवार...

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या, घर में मिला शव; नया केयरटेकर मुख्य संदिग्ध

​भोपाल: शहर के सूरजनगर इलाके में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज...

सूने मकान में 15 लाख की चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

​कुरवाई (विदिशा): विदिशा जिले की कुरवाई पुलिस ने एक महीने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img