Sunday, August 16, 2026
24.1 C
Bhopal

एनकाउंटर में महिला एरिया कमांडर समेत 3 नक्सली ढेर; बालाघाट के जंगल में मुठभेड़ जारी

बालाघाट में हुए पुलिस एनकाउंटर में 3 नक्सली मारे गए हैं। पुलिस ने विस्तार दलम प्लाटून 56 और दड़ेकसा दलम के तीन नक्सलियों को ढेर किया है। 15 लाख का डिविजनल कमेटी मेंबर नागेश, एरिया कमांडर मनोज, महिला एरिया कमांडर रामे के मारे जाने की पुष्टि गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने की है। दोनों एरिया कमांडर पर भी 8-8 लाख का इनाम था। मुठभेड़ बहेला थाना चौकी के लुहागड़ी जंगल में हुई। यह इलाका महाराष्ट्र की सीमा से लगा हुआ है। हॉक फोर्स ने एनकाउंटर किया है। पुलिस ने इनके पास से AK-47 बंदूकें बरामद की हैं। कुछ नक्सलियों के मौके से भागने की भी सूचना है। पुलिस टीम अभी जंगल में मौजूद है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img