Wednesday, September 30, 2026
26.1 C
Bhopal

भोपाल में पहली बारिश ने हालत बिगाड़े:नाले की दीवार ढहने से दो लोग मलबे में दबे; सड़कों में पानी भरा

भोपाल में पहली बारिश ने ही शहर के हालात बिगड़ा दिए। सोमवार दोपहर बाद हुई तेज बारिश से मानसून की एंट्री के साथ ही बड़ा हादसा हो गया। तेज बारिश के कारण बैरागढ़ इलाके में नाले की दीवार ढह गई। हादसे के दौरान दीवार के पास एक मल्टी में निर्माण कार्य कर रहे 20 से अधिक मजदूर पर मलबा गिर गया। पानी भरने से दो मजदूरों को एक घंटे बाद भी नहीं निकाला जा सका था, जबकि अन्य मजदूर किसी तरह वहां से बच निकले।हताहत मजदूरों की पहचान नहीं हो सकी थी। प्रशासन ने किसी की मौत की पुष्टि तो नहीं की, लेकिन पानी भरने के कारण किसी के भी बचने की उम्मीद कम ही है। आधे घंटे की तेज बारिश ने ही शहर के हालत बिगाड़ दिए। शहर के कई इलाकों में बारिश का पानी भर गया। इससे लोगों को परेशानी का समाना करना पड़ा। सड़क पर पानी भरने से ट्रैफिक रुक-रुककर चला, तो लोग भी घरों में पानी भरने से घुसते नजर आए।

Hot this week

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

भुगतान न मिलने और NABH की अनिवार्यता के खिलाफ प्राइवेट अस्पतालों का फूटा गुस्सा

​भोपाल: आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों का इलाज करने...

Topics

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

वीआईपी रोड पर पलटा सोयाबीन तेल से भरा टैंकर, लूटने के लिए उमड़ी भीड़

​भोपाल: ​शहर के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा चौराहे पर मंगलवार-बुधवार...

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या, घर में मिला शव; नया केयरटेकर मुख्य संदिग्ध

​भोपाल: शहर के सूरजनगर इलाके में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज...

सूने मकान में 15 लाख की चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

​कुरवाई (विदिशा): विदिशा जिले की कुरवाई पुलिस ने एक महीने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img