Sunday, August 16, 2026
23.1 C
Bhopal

पिंकी भदौरिया का टिकट कटा, आपराधिक प्रवृत्ति होने पर उठे थे सवाल; बाबू मस्तान की पत्नी का टिकट भी विड्रा

राजधानी भोपाल में BJP ने पार्षद के 3 कैंडिडेट बदल दिए हैं। वार्ड नंबर-44 के प्रत्याशी भूपेंद्र सिंह चौहान (पिंकी भदौरिया) के आपराधिक रिकॉर्ड को देखते हुए बीजेपी ने टिकट वापस ले लिया। वहीं, वार्ड-40 से कैंडिडेट मसर्रत मस्तान का भी टिकट विड्रा किया गया है। वह बाबू मस्तान की पत्नी हैं। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा, आपराधिक प्रवृत्ति के लोग जो गंभीर मामलों में लिप्त हैं। उनके टिकट नहीं देने का निर्णय लिया। आज ऐसे दो प्रत्याशियों के टिकट वापस लिए हैं। इसमें भोपाल के वार्ड क्रमांक 44 के प्रत्याशी भूपेंद्र चौहान के आपराधिक रिकॉर्ड को देखते हुए बीजेपी ने इनका टिकट वापस लिया है। 40 मसर्रत बाबू मस्तान का भी टिकट विड्रा किया है। यह निर्णय अपील समिति के विचार करने के बाद लिए गए हैं।इससे पहले वार्ड-49 से उम्मीदवार को बदलते हुए बाबूलाल यादव को टिकट मिला है। पहले बीजेपी ने यहां से सिद्धार्थ सोनवाने को कैंडिडेट बनाया था। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार सुबह ही कहा था कि पार्टी कुख्यात आपराधियों को टिकट नहीं देगी। इसके बाद यह टिकट काटे गए हैं।वहीं, करीब 50 घंटे की माथापच्ची के बाद होल्ड पर रखे 6 कैंडिडेट के नाम घोषित कर दिए। वार्ड-20 से पूजा शर्मा, वार्ड-28 से किशन सूर्यवंशी, वार्ड-29 से राजेंद्र राठौर, वार्ड-46 से आशाराम शर्मा, वार्ड-57 से सुरेंद्र बाडिका और वार्ड-66 से संतोष शर्मा को टिकट दिया गया है। लिस्ट जारी होते ही बीजेपी में एक बार फिर सिर-फुटव्वल की स्थिति बन गई है, क्योंकि पूर्व नगर निगम अध्यक्ष सुरजीत सिंह चौहान, पूर्व एमआईसी मेंबर शंकर मकोरिया आदि के नाम काटे गए हैं। जो उम्मीदवार बीजेपी ने घोषित किए थे, वे 18 जून तक अपना नॉमिनेशन जमा कर चुके हैं। अब पार्टी उन्हें बी फार्म दे देगी। इधर, सीएम शिवराज सिंह चौहान सोमवार सुबह ही कहा कि कुख्यात अपराधियों को बीजेपी टिकट नहीं देगी। इंदौर में भी प्रत्याशी बदला गया है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img