Monday, August 17, 2026
25.1 C
Bhopal

जन हितैषी बन सामाजिक समरसता स्थापित करना आपका महत्वपूर्ण दायित्व है : पुलिस आयुक्त श्री मकरंद देऊस्कर

कमिश्नरेट सिस्टम में पुलिस व आमजन के बीच बेहतर सामन्जस्य स्थापित कर अपराधों एवं अवैध गतिविधियों, असामाजिक तत्वों पर लगाम लगाने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त श्री मकरंद देऊस्कर द्वारा नगरीय पुलिस के सभी थानों के बीट प्रभारियो एवं वारंट मुंशीयों की आज दोपहर कमिश्नर कार्यालय में संयुक्त समीक्षा बैठक ली गई।

बैठक को सम्बोधित करते हुए पुलिस आयुक्त श्री देऊस्कर ने कहा कि आरक्षक/प्रधान आरक्षक ही पुलिस विभाग की महत्वपूर्ण एवं मूल कड़ी हैं, जिसकी कार्यप्रणाली का विभाग से सीधा एवं महत्वपूर्ण संबंध है, तथा आप लोगों से विभाग को बहुत अपेक्षाएं हैं। बीट अधिकारी होने के नाते आप अपने बीट क्षेत्र की आमजनता व समाज के बीच बेहतर सामन्जस्य बनाकर एवं सेतू की भूमिका निभाते हुए समाज हितैषी कार्य कर सामाजिक समरसता स्थापित करें, जिससे कि जन सामान्य के बीच आपकी लोकप्रियता बढ़े, ताकि क्षेत्रवासी आपकी बीट क्षेत्र में होने वाली हर एक आपराधिक व असामाजिक गतिविधियों की जानकारी आपको तत्काल देतें रहें, जिससे त्वरित उचित वैधानिक कार्रवाई की जा सकें और पुलिस के प्रति आमजन का विश्वास बना रहे। साथ ही फ़रार आरोपियों एवं वारंटीयों की धरपकड़ करें एवं जिन आरोपियो/व्यक्तियों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है, उन्हे समय-समय पर अपराधिक गतिविधियों से दूर रहने एवं बाउंड ओव्हर की शर्तो का उल्लंघन न करने हेतु हिदायत देते रहें।

बैठक के अंत में पुलिस आयुक्त श्री देउस्कर द्वारा पुलिसकर्मियो से बीट क्षेत्र मे तथा वारंट तामीली में होने वाली समस्याएँ व सुझाव जाने गये, जिनके निराकरण हेतु आश्वासित कर बेहतर पुलिसिंग हेतु महत्वपूर्ण दिशा निर्देश व सारगर्भित मार्गदर्शन दिया गया।

Hot this week

नर्सिंग छात्रों का फूटा गुस्सा: भोपाल के नीलम पार्क में राज्य स्तरीय धरना, 6 साल से भविष्य संकट में

​भोपाल:​नर्सिंग शिक्षा से जुड़ी गंभीर अनियमितताओं और लंबी न्यायिक...

प्रेमी के साथ रहने के लिए मां ने की 6 साल की मासूम बेटी की हत्या, कुएं में मिला था शव

​भिंड:​लहार थाना क्षेत्र में दो महीने पहले सामने आए...

दो करोड़ रुपए के लालच में किशोर की नृशंस हत्या, शव के टुकड़े करने की साजिश का खुलासा

​भोपाल: शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र से 6 अगस्त से लापता 17...

डॉक्टर की अपॉइंटमेंट लेना पड़ा भारी: फर्जी APK फाइल से गृहिणी के खाते से उड़े 30 हजार से ज्यादा

​ग्वालियर (मध्य प्रदेश): इंटरनेट पर डॉक्टर का नंबर खोजना एक...

सोशल मीडिया पर हथियार की फोटो जांचने गई पुलिस, घर की अलमारी से निकले 3 करोड़ कैश

​सागर (मध्य प्रदेश): सोशल मीडिया पर पिस्तौल के साथ फोटो...

Topics

सोशल मीडिया पर हथियार की फोटो जांचने गई पुलिस, घर की अलमारी से निकले 3 करोड़ कैश

​सागर (मध्य प्रदेश): सोशल मीडिया पर पिस्तौल के साथ फोटो...

नदी पार करते समय बहे दो सगे बच्चे और उनके मामा, एक का शव बरामद; तलाश जारी

​मैहर:जिले के अमरपाटन तहसील के नादन देहात थाना क्षेत्र...

प्रेम प्रसंग के चलते सागर के युवक ने किराए के कमरे में लगाई फांसी

​इंदौर:खुड़ैल थाना क्षेत्र के देवगुराड़िया स्थित मानसरोवर कॉलोनी में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img