Tuesday, August 11, 2026
26.4 C
Bhopal

भोपाल क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: 2.5 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

भोपाल। शहर में नशे के सौदागरों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत क्राइम ब्रांच ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने घेराबंदी कर दो अंतरराज्यीय ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से लगभग 23.14 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई है। जब्त मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 2.5 लाख रुपये आंकी गई है।

मेट्रो ब्रिज के पास से हुई गिरफ्तारी

क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एमपी नगर जोन-1 स्थित मेट्रो ब्रिज के पास एक युवक ड्रग्स बेचने की फिराक में खड़ा है। पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की और संदिग्ध माणिक लाल (25) को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके बैग से सफेद क्रिस्टलनुमा एमडी ड्रग्स बरामद हुई।

दिल्ली से भोपाल तक जुड़े तार

पूछताछ में आरोपी माणिक लाल ने बताया कि वह दिल्ली का रहने वाला है और वर्तमान में भोपाल के गोविंद गार्डन इलाके में रह रहा था। उसने कबूल किया कि वह यह माल पीरगेट निवासी मोहम्मद रिहान को सप्लाई करने आया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दूसरे आरोपी रिहान को भी गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस की टीम को सराहना

पुलिस उपायुक्त (अपराध) अखिल पटेल और उनकी टीम के मार्गदर्शन में हुई इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अशोक मरावी सहित उनि राजकिशोर मिश्रा और उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उनके अन्य आपराधिक रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं।

Hot this week

दतिया के सेवढ़ा में सफाई कर्मियों की हड़ताल पांचवें दिन भी जारी, समर्थन में बाजार बंद; जगह-जगह लगे कचरे के ढेर

​दतिया: नगर परिषद के आउटसोर्स सफाई कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल...

भंडारी ब्रिज के नीचे से 5.40 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ ऑटो ड्राइवर गिरफ्तार, पहले भी दर्ज है एनडीपीएस एक्ट का केस

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने मंगलवार को परदेशीपुरा क्षेत्र स्थित भंडारी...

भोपाल: नाइट गश्त पर निकले आरक्षक को कार में बनाया बंधक, रातभर घुमाया और मारपीट की

​भोपाल: राजधानी के शाहपुरा थाना क्षेत्र में एक रोंगटे खड़े...

Topics

भोपाल: नाइट गश्त पर निकले आरक्षक को कार में बनाया बंधक, रातभर घुमाया और मारपीट की

​भोपाल: राजधानी के शाहपुरा थाना क्षेत्र में एक रोंगटे खड़े...

पुलिसकर्मी बनकर होटल में घुसे, धमकाकर ऐंठे 60 हजार; तीन गिरफ्तार

​भोपाल: ​पिपलानी थाना क्षेत्र के एक होटल में फर्जी पुलिसकर्मी...

शहर में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा छापा: 3 लाख से अधिक का अमानक घी-पनीर जब्त

​इंदौर: खाद्य सुरक्षा प्रशासन के विशेष अभियान के तहत सोमवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img