Tuesday, June 16, 2026
35.8 C
Bhopal

भोपाल: सरकारी विभाग में गाड़ियाँ लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी, 80 लाख के वाहन ज़ब्त

भोपाल। राजधानी की अयोध्या नगर पुलिस ने एक ऐसे अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है जो किराए पर गाड़ियाँ लेकर उन्हें सस्ते दामों में बेच दिया करता था। पुलिस ने गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार कर उसके पास से इनोवा और XUV सहित 5 चारपहिया वाहन बरामद किए हैं, जिनकी कीमत लगभग 80 लाख रुपये आंकी गई है।

ऐसे देते थे वारदात को अंजाम

​पुलिस के मुताबिक, यह गिरोह टीकमगढ़, सागर और दमोह जैसे जिलों के सीधे-साधे लोगों को अपना निशाना बनाता था। आरोपी खुद को रसूखदार बताकर गाड़ी मालिकों को झांसा देते थे कि उनकी गाड़ियाँ भोपाल में सरकारी विभागों या एयरपोर्ट पर ऊंचे किराए पर लगवा दी जाएंगी। विश्वास जीतने के लिए आरोपी बाकायदा ‘रेंट एग्रीमेंट’ करते थे और शुरुआत में एक-दो महीने का किराया भी भेजते थे।

धोखाधड़ी का खुलासा

​मामले का खुलासा तब हुआ जब टीकमगढ़ निवासी मनोज मिश्रा ने रिपोर्ट दर्ज कराई। उनकी XUV-500 गाड़ी आरोपी आलोक चौबे ने 45 हजार रुपये महीने के किराए पर ली थी, लेकिन बाद में किराया देना बंद कर दिया। जांच में पता चला कि आरोपी ने गाड़ी को भोपाल लाकर किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिया है।

पुलिस की कार्रवाई

​डीसीपी जोन-2 विवेक सिंह के मार्गदर्शन में गठित टीम ने दबिश देकर आरोपी आलोक चौबे (25 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपने साथियों नर्मदा और अरविंद मिश्रा के साथ मिलकर वाहन बेचने की बात कबूल की। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर 2 इनोवा, 2 बोलेरो और 1 XUV बरामद की है। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है, जिनसे और भी वाहन बरामद होने की उम्मीद है।

मुख्य बिंदु:

  • गिरफ्तार आरोपी: आलोक चौबे, निवासी कोलार रोड।
  • बरामदगी: 05 लग्जरी गाड़ियां (कीमत 80 लाख)।
  • धाराएं: बीएनएस की धारा 318(4), 316(2) व अन्य के तहत मामला दर्ज।

Hot this week

देशविरोधी गतिविधियों में एटीएस का शिकंजा: फराज जेल भेजा, नईम 4 दिन की रिमांड पर

​भोपाल। देशविरोधी गतिविधियों और आतंकी नेटवर्क से जुड़े मामले...

खेलकूद प्रतियोगिता: भोपाल पुलिस का दबदबा, जीते 85 पदक

​भोपाल। विदिशा में आयोजित 65वीं अंतरजिला जोनल पुलिस खेलकूद...

ट्विशा शर्मा केस: आरोपी समर्थ सिंह और गिरिबाला सिंह की न्यायिक हिरासत 30 जून तक बढ़ी

​भोपाल: चर्चित ट्विशा शर्मा मामले में आरोपी समर्थ सिंह...

कोचिंग जाते समय छात्रा का पीछा करते थे मनचले, घर में घुसकर की छेड़छाड़

​भोपाल। गौतम नगर इलाके में दसवीं की छात्रा के...

पतंजलि मेगा स्टोर में चोरी का खुलासा, 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार

​शिवपुरी। कोतवाली थाना पुलिस ने कमलागंज स्थित पतंजलि मेगा...

Topics

देशविरोधी गतिविधियों में एटीएस का शिकंजा: फराज जेल भेजा, नईम 4 दिन की रिमांड पर

​भोपाल। देशविरोधी गतिविधियों और आतंकी नेटवर्क से जुड़े मामले...

खेलकूद प्रतियोगिता: भोपाल पुलिस का दबदबा, जीते 85 पदक

​भोपाल। विदिशा में आयोजित 65वीं अंतरजिला जोनल पुलिस खेलकूद...

पतंजलि मेगा स्टोर में चोरी का खुलासा, 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार

​शिवपुरी। कोतवाली थाना पुलिस ने कमलागंज स्थित पतंजलि मेगा...

इंदौर: मेरठ की शातिर गैंग गिरफ्तार, 50 लाख का माल जब्त

​इंदौर। भंवरकुआं पुलिस ने सोमवार को मेरठ (उत्तर प्रदेश)...

रिश्वतखोर कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी पर लोकायुक्त का शिकंजा, सहयोगी गिरफ्तार

​इंदौर/देवास। लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई...

नामांकन रद्दीकरण पर कांग्रेस का विरोध: घेराव का फरमान, पर सड़कों पर दिखे सिर्फ ‘7 योद्धा’

​भोपाल। मध्यप्रदेश में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img