Wednesday, September 30, 2026
29.8 C
Bhopal

सावित्री जिंदल बनीं एशिया की सबसे अमीर महिला

भारत की सावित्री जिंदल अब एशिया की सबसे अमीर महिला बन गई हैं। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार सावित्री के पास 89.49 हजार करोड़ रुपए (11.3 अरब डॉलर) की संपत्ति है। दूसरे नंबर पर चीन की फैन होंगवी (Fan Hongwei) हैं। इनके पास भी 11.3 अरब डॉलर की संपत्ति है।2021 में एशिया की सबसे अमीर महिला चीन की यांग हुइयान (Yang Huiyan) थीं, जो अब तीसरे नंबर पर आ गई हैं। इनकी संपत्ति 87.11 हजार करोड़ (11 अरब डॉलर) है।सबसे अमीर लोगों में सावित्री 164 वें स्थान परब्लूमबर्ग की दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में सावित्री 164 वें स्थान पर पहुंच गई हैं। बता दें कि गौतम अडाणी एशिया के सबसे अमीर आदमी हैं। उनके पास 9.35 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति है।सावित्री जिंदल, जिंदल ग्रुप की चेयरपर्सन हैं। कंपनी भारत में स्‍टील की तीसरी सबसे बड़ी उत्‍पादक है और सीमेंट, ऊर्जा और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में काम करती है।कभी नहीं गईं कॉलेजएक रिपोर्ट के अनुसार, सावित्री जिंदल कभी कॉलेज नहीं गईं। इसके बावजूद पति की अचानक मौत के बाद उन्होंने ही पूरा कारोबार संभाला। वे कहती हैं कि जिंदल परिवार में अधिकतर महिलाएं घर की जिम्मेदारी संभालती हैं। जबकि पुरुष बाहर के काम देखते हैं। इसके चलते सावित्री को अपने पति का कारोबार संभालने में काफी मेहनत करनी पड़ी।असम में पैदा हुईं, हरियाणा में शादी, दुनिया भर में किया नामसावित्री देवी 1950 में असम के तिनसुकिया में पैदा हुईं। 1970 में जिंदल ग्रुप के फाउंडर हरियाणा के ओमप्रकाश जिंदल से उनकी शादी हुई। जिंदल ग्रुप स्टील के साथ और कई सेक्टर में एक्टिव है। ओपी जिंदल और सावित्री के नौ बच्चे हैं। चार बेटे- पृथ्वीराज जिंदल, सज्जन, रतन और नवीन हैं।सबसे बड़े बेटे पृथ्वीराज, जिंदल सॉ कंपनी के चेयरमैन हैं। दूसरे बेटे सज्जन जिंदल ने JWS कंपनी की कमान संभाल रखी है। तीसरे बेटे रतन कंपनी में डायरेक्टर की पोस्ट पर हैं। वहीं परिवार के सबसे छोटे बेट नवीन जिंदल ‘जिंदल स्टील’ के चेयरमैन हैं। इसके साथ ही वो सांसद भी रह चुके हैं।

Hot this week

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

भुगतान न मिलने और NABH की अनिवार्यता के खिलाफ प्राइवेट अस्पतालों का फूटा गुस्सा

​भोपाल: आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों का इलाज करने...

वीआईपी रोड पर पलटा सोयाबीन तेल से भरा टैंकर, लूटने के लिए उमड़ी भीड़

​भोपाल: ​शहर के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा चौराहे पर मंगलवार-बुधवार...

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या, घर में मिला शव; नया केयरटेकर मुख्य संदिग्ध

​भोपाल: शहर के सूरजनगर इलाके में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज...

Topics

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

वीआईपी रोड पर पलटा सोयाबीन तेल से भरा टैंकर, लूटने के लिए उमड़ी भीड़

​भोपाल: ​शहर के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा चौराहे पर मंगलवार-बुधवार...

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या, घर में मिला शव; नया केयरटेकर मुख्य संदिग्ध

​भोपाल: शहर के सूरजनगर इलाके में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज...

सूने मकान में 15 लाख की चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

​कुरवाई (विदिशा): विदिशा जिले की कुरवाई पुलिस ने एक महीने...

शादी का झांसा देकर संबंध बनाए, फिर मुकरा प्रेमी; दुष्कर्म का केस दर्ज

​इंदौर: भंवरकुआं पुलिस ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img