Thursday, October 1, 2026
23.2 C
Bhopal

पावन चिंतन धारा आश्रम के युवा प्रकल्प, यूथ अवेकनिंग मिशन द्वारा पौधारोपण किया गया

दिनांक 07 अगस्त 2022 को पावन चिंतन धारा आश्रम के युवा प्रकल्प, यूथ अवेकनिंग मिशन द्वारा राष्ट्रीय स्तरीय कैंपेन धरासेवा-शिवसेवा के अंतर्गत भोपाल में स्थित – नीमवाले बाबा हनुमानजी मंदिर, कस्तुरबा नगर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ व.क‌्. ७८ के पार्षद आदरणीय श्रीमान राकेश यादव जी, पूर्व पार्षद श्रीमती गीता उपेन्द्र तोमर जी, श्रीमान उपेन्द्र तोमर जी और व.क‌्. ७१ के पार्षद आदरणीया कुमारी श्रद्धा दुबे द्वारा किया गया। वहां नीम, बरगद,पीपल,आम, तुलसी, गुलाब, गुड़हल आदि के पौधे रोपे गए।

गौरतलब है कि वर्तमान समय में भारत में प्रकृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए लगभग 500 करोड़ पेड़ों की आवश्यकता है। इस कार्य के पूर्ण होने के उपरांत ही हम आने वाली पीढ़ी को शुद्ध वायु, शुद्ध जल एवं स्वस्थ जीवन दे पाएंगे इसलिए आश्रम के संस्थापक एवं दिल्ली विश्विद्यालय के प्रोफेसर डॉ. पवन सिन्हा ‘गुरूजी’ के मार्गदर्शन में पावन चिंतन धारा आश्रम के युवा प्रकल्प, यूथ अवेकनिंग मिशन ने देशभर में ‘धरासेवा शिवसेवा कैंपेन’ शुरू की। जिसके अंतर्गत सावन माह में डॉ. पवन सिन्हा ‘गुरूजी’ की प्रेरणा से देशभर के अलग-अलग शहरों में, गाँवों में तथा अन्य स्थानों में पौधारोपण का कार्य किया जाता है और साथ ही अन्य लोगों की पर्यावरण के संरक्षण व संवर्धन हेतु जागरूक किया जाता है।

इस वर्ष 13 जुलाई को प्रारंभ हुई इस कैंपेन में मात्र 24 दिनों में अब तक 26,000 से अधिक पौधे देश के 9 राज्यों में रोपित किए जा चुके हैं जिसमें लगभग 1200 से अधिक आश्रम सेवादारों का उत्साह से परिपूर्ण योगदान रहा।

इस अवसर पर श्रीमती दवे जी, अभिषेक सिंह जी, मीनल पाटील, राकेश गोतम, वासुदेव,शिखा, गीता के साथ अन्य समाज सेवियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

in

Hot this week

ग्वालियर में परिवार नियोजन जागरूकता अभियान का शुभारंभ, नुक्कड़ नाटक और रैलियों से करेंगे जागरूक

​ग्वालियर: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और फॅमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया...

खेत पर तार फेंसिंग को लेकर खूनी संघर्ष, ईंटों से हमला और फायरिंग; एक आरोपी गिरफ्तार

​मुरैना: ​पोरसा थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ी की जोटई में...

इंदौर: तिलक नगर स्कूल की संपत्ति पर फर्जी दस्तावेज से कब्जे का मामला, चार पर केस दर्ज

​इंदौर: ​नगर के प्रतिष्ठित तिलक नगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की...

Topics

ग्वालियर में परिवार नियोजन जागरूकता अभियान का शुभारंभ, नुक्कड़ नाटक और रैलियों से करेंगे जागरूक

​ग्वालियर: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और फॅमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया...

इंदौर: तिलक नगर स्कूल की संपत्ति पर फर्जी दस्तावेज से कब्जे का मामला, चार पर केस दर्ज

​इंदौर: ​नगर के प्रतिष्ठित तिलक नगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की...

रातीबड़ में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी मजदूर फरार

​भोपाल: ​रातीबड़ थाना इलाके की एक निर्माणाधीन इमारत में काम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img