Monday, August 17, 2026
25.1 C
Bhopal

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत लहरों पर फहराया तिरंगा

सरकार के हर घर तिरंगा अभियान के तहत मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बोट क्लब जाकर क्रूज पर तिरंगा फहराया। कार्यक्रम का लाईव प्रसारण अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर किया गया।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बोट क्लब से बड़े तालाब पर क्रूज़ में तिरंगा झंडा फहरा कर आर्च ब्रिज तक पहुंचे। इस मौके पर उनके साथ करीब 12 मोटर बोट साथ में चलीं। जिनमें स्थानीय लोग, स्कूली बच्चे तिरंगा लहराते रहे।बोट क्लब पहुंचकर क्रूज में बैठकर बड़ी झील में शीतल दास की बगिया से होते हुए वीआईपी रोड के पैरेलल राजा भोज की प्रतिमा तक पहुंचे। यहां स्थानीय लोगों ने वीआईपी रोड पर खडे़ होकर तिरंगा लहराया।

बारिश में भी नहीं रूके

राजा भोज की प्रतिमा से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान वापस वेलकम टू द सिटी ऑफ लेक होर्डिंग के पास होते हुए वापस क्रूज से बोट क्लब तक पहुंचे। क्रूज़ के साथ-साथ झील में छोटी बोट का काफिला भी मुख्यमंत्री के साथ चलता रहा। जैसे ही सीएम की वोट्स का काफिला राजा भोज प्रतिमा के पास पहुंचा तेज बारिश होने लगी। इसके बावजूद सीएम के साथ लोग पूरे जोश के साथ नारेबाजी कर तिरंगा लहराते रहे। क्रूज पर पुलिस बैंड देश भक्ति धुनों के साथ स्कूली बच्चे झूमते नजर आए । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी इस दौरान देशभक्ति गाने गाए। बड़ी झील पर एसडीआरएफ एनडीआरएफ एनसीसी के साथ बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं भी उपस्थित रहे।

Hot this week

नर्सिंग छात्रों का फूटा गुस्सा: भोपाल के नीलम पार्क में राज्य स्तरीय धरना, 6 साल से भविष्य संकट में

​भोपाल:​नर्सिंग शिक्षा से जुड़ी गंभीर अनियमितताओं और लंबी न्यायिक...

प्रेमी के साथ रहने के लिए मां ने की 6 साल की मासूम बेटी की हत्या, कुएं में मिला था शव

​भिंड:​लहार थाना क्षेत्र में दो महीने पहले सामने आए...

दो करोड़ रुपए के लालच में किशोर की नृशंस हत्या, शव के टुकड़े करने की साजिश का खुलासा

​भोपाल: शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र से 6 अगस्त से लापता 17...

डॉक्टर की अपॉइंटमेंट लेना पड़ा भारी: फर्जी APK फाइल से गृहिणी के खाते से उड़े 30 हजार से ज्यादा

​ग्वालियर (मध्य प्रदेश): इंटरनेट पर डॉक्टर का नंबर खोजना एक...

सोशल मीडिया पर हथियार की फोटो जांचने गई पुलिस, घर की अलमारी से निकले 3 करोड़ कैश

​सागर (मध्य प्रदेश): सोशल मीडिया पर पिस्तौल के साथ फोटो...

Topics

सोशल मीडिया पर हथियार की फोटो जांचने गई पुलिस, घर की अलमारी से निकले 3 करोड़ कैश

​सागर (मध्य प्रदेश): सोशल मीडिया पर पिस्तौल के साथ फोटो...

नदी पार करते समय बहे दो सगे बच्चे और उनके मामा, एक का शव बरामद; तलाश जारी

​मैहर:जिले के अमरपाटन तहसील के नादन देहात थाना क्षेत्र...

प्रेम प्रसंग के चलते सागर के युवक ने किराए के कमरे में लगाई फांसी

​इंदौर:खुड़ैल थाना क्षेत्र के देवगुराड़िया स्थित मानसरोवर कॉलोनी में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img