Wednesday, April 8, 2026
26.1 C
Bhopal

गर्भवती पत्नी की गला काटकर हत्या

गाजियाबाद के नंदग्राम इलाके में पति ने गर्भवती पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी अंकित खुद थाने पहुंचा। सरेंडर करते हुए उसने कहा,”मैंने पत्नी को मार दिया। मुझे गिरफ्तार कर लो।” पुलिस कस्टडी में पूछताछ में मर्डर की वजह पर बार-बार बयान बदलता रहा।

आरोपी पति ने कभी खुद के बचाव में पत्नी तनु को मारने का बयान दिया। तो कभी किसी लड़के से तनु के संबंधों की बात कही। उसने पुलिस को यह भी बताया कि रात करीब 2 बजे तनु की मोबाइल स्क्रीन ऑन थी। वह किसी से बात कर रही थी। नंदग्राम थाना प्रभारी मुनेंद्र सिंह ने बताया कि अंकित से कई राउंड पूछताछ की। यह तय है कि पत्नी पर शक करता था। इसी वजह से उसने वारदात को अंजाम दिया है।

मृतका के पिता बोले- 25 लाख की कार के लिए मारा
मृतका तनु के पिता रमेशपाल ने बताया, “6 साल पहले बेटी की शादी अंकित से की थी। अंकित, साहिबाबाद इलाके के सतमोला कंपनी में नौकरी करता है। शादी के बाद से ही उनकी बेटी को दहेज के लिए परेशान किया जाता था। ससुरालवाले चाहते थे कि 25 लाख कीमत तक की कोई कार उन्हें गिफ्ट की जाए। इसी दरम्यान एक बच्चा भी हुआ। अब तनु दोबारा गर्भ से थी। इसके बावजूद इसको परेशान किया जा रहा था।”

‘अब वो मर चुकी है, आप लोग आ जाओ’
तनु के चाचा अनुजपाल ने कहा,”सोमवार सुबह करीब 4 बजे अंकित का फोन आया। पहले मैं चौंक गया। अनहोनी की आशंका के साथ फोन उठाया तो अंकित ने कहा कि मैंने तनु को मार दिया है। तनु चाकू लेकर उसको मारने आई थी। खुद को बचाने में तनु के गले पर चाकू लग गया। अब वो मर चुकी है। आप लोग आ जाओ। फिर फोन कट गया। वारदात के बाद हम मौके पर पहुंचे। वहां तनु का खून से लथपथ शव पड़ा था।”

वारदात के बाद आरोपी अंकित ने खुद ही नंदग्राम थाने पर पहुंचकर सरेंडर कर दिया। पुलिस भी अंकित के घर पहुंची। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Hot this week

भोपाल: स्कूटी टकराने पर बदमाश ने सरेराह चलाया कट्टा

​भोपाल। राजधानी के ऐशबाग थाना क्षेत्र के बागउमराव दूल्हा...

भोपाल: स्टेशन के बाहर एक्टर राहुल चेलानी से मोबाइल लूट, पुलिस जांच में जुटी

भोपाल। राजधानी के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के बाहर...

कॉलेज के पास शराब दुकान का विरोध: ABVP का उग्र प्रदर्शन, पथराव और चक्काजाम

​भोपाल। राजधानी के पॉलिटेक्निक चौराहे पर बुधवार को अखिल...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: 24 दिन बाद सामने आया खौफनाक CCTV फुटेज

​भोपाल। राजधानी के अति-सुरक्षित माने जाने वाले हमीदिया अस्पताल...

नकली सोने पर बैंक से लिया 13 लाख का लोन, जबलपुर EOW ने ज्वेलर्स सहित 4 पर कसा शिकंजा

​जबलपुर। आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ने बैंक ऑफ महाराष्ट्र...

Topics

CAPT भोपाल में पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू, देश भर के अधिकारी हुए शामिल

​भोपाल | केंद्रीय पुलिस प्रशिक्षण संस्थान (CAPT) में आयोजित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img