Tuesday, August 25, 2026
24.1 C
Bhopal

MP में पीएस के आदेश के विरोध में बिजलीकर्मी

मध्यप्रदेश के बिजली अधिकारी-कर्मचारी अपने ही डिपार्टमेंट के PS (प्रमुख सचिव) के विरोध में उतर गए हैं। उनका कहना है कि पीएस संजय दुबे ने कोई भी हादसा होने पर अधिकारी-कर्मचारी के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सीएम शिवराज सिंह चौहान को लेटर लिखा है और चेतावनी दी है कि यदि केस दर्ज हुआ तो वे तुरंत काम बंद कर देंगे। पहले रेगुलर पोस्ट पर भर्ती करें। वर्तमान में स्टाफ और संसाधन दोनों की ही कमी है।

इस मुद्दे पर मप्र यूनाइटेड फोरम फॉर पावर इंप्लाइज एवं इंजीनियर्स फोरम ने मीटिंग बुलाई। मंथन करने के बाद सीएम को लेटर लिखा। फोरम के प्रांतीय संयोजक वीकेएस परिहार ने बताया, 9 सितंबर को पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी में समीक्षा के दौरान प्रमुख सचिव ने कोई भी हादसा होने पर अधिकारी-कर्मचारी के विरुद्ध आईपीसी की धारा 304ए के तहत गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज करने के निर्देश दिए। यह निर्देश तर्कसंगत नहीं है। प्रदेश में पहले ही कर्मचारियों की कमी है। आउटसोर्स कर्मचारियों के भरोसे काम चल रहा है। दूसरी ओर, सुरक्षा के संसाधन भी नहीं है। ऐसे में निर्देश जारी करना गलत है। हां, यदि जांच के बाद यदि कोई दोषी पाता है तो उसके विरुद्ध मामला दर्ज हो। निर्देश वापस होने तक हम विरोध करते रहेंगे।

Hot this week

इंदौर क्राइम ब्रांच के पूर्व टीआई सहित 4 पर FIR, 1.20 लाख रुपए रिश्वत लेने का आरोप

​इंदौर। लोकायुक्त पुलिस ने क्राइम ब्रांच के तत्कालीन टीआई...

शराब के नशे में घर पहुंचे ऑटो चालक का पत्नी से विवाद, फंदे पर लटककर दी जान

​भोपाल। निशातपुरा थाना क्षेत्र के कृषक नगर में रविवार...

Topics

इंदौर क्राइम ब्रांच के पूर्व टीआई सहित 4 पर FIR, 1.20 लाख रुपए रिश्वत लेने का आरोप

​इंदौर। लोकायुक्त पुलिस ने क्राइम ब्रांच के तत्कालीन टीआई...

शराब के नशे में घर पहुंचे ऑटो चालक का पत्नी से विवाद, फंदे पर लटककर दी जान

​भोपाल। निशातपुरा थाना क्षेत्र के कृषक नगर में रविवार...

रुपयों के लालच में मां ने कराया दो नाबालिग बेटियों का यौन शोषण, मां समेत 3 गिरफ्तार

​बुरहानपुर (विशेष संवाददाता): शाहपुर थाना क्षेत्र में रिश्तों को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img