Wednesday, April 29, 2026
39.1 C
Bhopal

प्रधानमंत्री जी का मध्यप्रदेश आगमन गौरव का क्षण : विष्णुदत्त शर्मा


प्रदेश अध्यक्ष ने केंद्रीय मंत्री द्वय एवं मुख्यमंत्री के साथ श्योपुर में प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया

श्योपुर। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी 17 सितम्बर को मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले के कराहल आ रहे है।  प्रधानमंत्री जी के आगमन की तैयारियों को लेकर रविवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने श्योपुर के कराहल स्थित प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम स्थल का केंद्रीय मंत्री द्वय श्री नरेंद्र सिंह तोमर, श्री भूपेन्द्र यादव एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के साथ निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। 
श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि 17 सितम्बर को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का मध्यप्रदेश में आगमन एक गौरव का क्षण है, सभी कार्यकर्ता उनके स्वागत की तैयारियों में जुटे हैं।  प्रधानमंत्री जी का पर्यावरण और वन्य जीवों के लिए प्रेम है कि वह हमें 17 सितम्बर को यह सौगात देंगे। प्रधानमंत्री जी के आत्मीय अभिनंदन के लिए मध्य प्रदेश उत्साहित है।

प्रदेश अध्यक्ष ने किया पौधारोपण
प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा रविवार को श्योपुर एवं शिवपुरी प्रवास पर थे। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने शिवपुरी में भारतीय जनता युवा मोर्चा के ‘हरा-भरा मध्यप्रदेश’ अभियान के तहत पौधारोपण किया। इस दौरान पार्टी के प्रदेश महामंत्री श्री रणवीर सिंह रावत, प्रदेश मंत्री श्री केशव भदौरिया, प्रदेश प्रवक्ता श्री आशीष अग्रवाल, जिला अध्यक्ष श्री राजू बाथम, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री नवनीत सेन सहित मोर्चा के जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
शोकाकुल परिवार से मिले प्रदेश अध्यक्ष
पौधारोपण के पश्चात् प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री राघवेंद्र गौतम की पूज्य माताजी श्रीमती मथुरा देवी गौतम जी के निधन पर शिवपुरी में उनके निवास पहुंचकर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। श्री शर्मा ने पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष श्री अजय जुनेजा के निधन पर उनके निवास पहुंचकर श्रद्धांजलि दी और परिजनों से शोक संवेदना व्यक्त की। प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने पार्टी के प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ. राघवेंद्र शर्मा के निवास पहुंचकर उनके परिजनों से भेंट कर कुशलक्षेम जानी।

Hot this week

मुरैना से दबोचे गए साइबर ठग, सोनीपत की महिला से लूटे थे 6.62 लाख रुपये

​सोनीपत पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर ठगी करने वाले एक...

भोपाल के 35 इलाकों में कल 2 से 4 घंटे गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 35 इलाकों में बुधवार को...

मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले: 53 हजार करोड़ की योजनाओं को 2031 तक विस्तार, सिंचाई और शिक्षा पर जोर

​भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार...

इंदौर: ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी मर्डर केस में आरोपी पत्नी को मिली जमानत

​शिलॉन्ग/इंदौर: मेघालय के शिलॉन्ग में हनीमून के दौरान हुए...

Topics

मुरैना से दबोचे गए साइबर ठग, सोनीपत की महिला से लूटे थे 6.62 लाख रुपये

​सोनीपत पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर ठगी करने वाले एक...

भोपाल के 35 इलाकों में कल 2 से 4 घंटे गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 35 इलाकों में बुधवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img