Monday, August 31, 2026
26.1 C
Bhopal

भोपाल में तीन बार जिम सेंटर को टक्कर मारी, पहले फेंक चुके हैं पेट्रोल बम

भोपाल के अशोका गार्डन इलाके में बदमाश ने कार की टक्कर मारकर जिम सेंटर को तोड़ दिया। घटना मंगलवार तड़के करीब साढ़े 4 बजे की है। जिम में लगे CCTV कैमरे में कार कैद हुई है। ड्राइवर गाड़ी को आगे-पीछे कर जिम को तोड़ रहा है। इससे पहले 23 सितंबर को जिम पर पेट्रोल बम फेंका गया था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

जानकारी के मुताबिक, ऐशबाग निवासी यासिर अली का सम्राट कॉलोनी अशोका गार्डन में जिम सेंटर है। उन्होंने बताया कि सोमवार रात करीब 11 बजे जिम बंद कर दो कर्मचारी यासिर, फैजान जिम सेंटर में सो गए। रात करीब साढ़े 4 बजे उन्हें टक्कर मारने की आवाज आई। उन्होंने उठकर देखा तो जिम के गेट को तोड़कर एक कार अंदर आते दिखी। वह कुछ समझ पाते इससे पहले ड्राइवर कार लेकर सुभाष कॉलोनी की तरफ भाग निकला। यासिर ने बताया कि जिम में रखी मशीन टूट गई है। मंगलवार सुबह 9 बजे अशोका गार्डन पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस ने पड़ोसियों से पूछताछ की।

Hot this week

गूगल पर डॉक्टर का नंबर खोजना पड़ा भारी, खाते से उड़े 1 लाख रुपए; साइबर पुलिस ने वापस कराई पूरी रकम

इंदौर बॉम्बे अस्पताल में डॉक्टर राठी से अपॉइंटमेंट लेना एक...

स्वास्थ्य केंद्र के भीतर महिला अधिकारी से रेप, गर्दन पर चाकू रखकर दी धमकी

​इंदौर आरोपी हेल्थ ऑफिसर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक...

भोपाल: रहवासी इलाकों में अवैध कारोबार पर सोमवार से होगी कार्रवाई, चस्पा हुए 24 घंटे के नोटिस

​राजधानी भोपाल के आवासीय इलाकों में संचालित व्यावसायिक गतिविधियों...

Topics

स्वास्थ्य केंद्र के भीतर महिला अधिकारी से रेप, गर्दन पर चाकू रखकर दी धमकी

​इंदौर आरोपी हेल्थ ऑफिसर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक...

भोपाल: रहवासी इलाकों में अवैध कारोबार पर सोमवार से होगी कार्रवाई, चस्पा हुए 24 घंटे के नोटिस

​राजधानी भोपाल के आवासीय इलाकों में संचालित व्यावसायिक गतिविधियों...

3 लाख 60 हजार की स्मैक के साथ बुलेरो सवार तस्कर गिरफ्तार

​शिवपुरी की कोतवाली पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई...

नाइजीरियन महिला 25 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार

​इंदौर की चंदन नगर पुलिस ने मादक पदार्थों की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img