Tuesday, September 8, 2026
27.1 C
Bhopal

अवैध टिकट दलालों के विरूद्ध कार्रवाई

अवैध टिकट दलालों के विरूद्ध विशेष अभियान के दौरान आज दिनांक 15.10.22 को प्रभारी निरीक्षक भोपाल के सुपरविजन में भोपाल पोस्ट से उपनिरीक्षक अवधेश कुमार मय स्टाफ प्रआर रामराज सिंह, आरक्षक सतेन्द्र कुमार एवं आरक्षक कानाराम यादव के साथ डिकाय चैक दौरान क्रमश: 01.एम.पी.ऑनलाइन आल इंडिया लीगल सर्विस, शॉप न.06 सुल्तानिया मस्जिद रोड, साजीदा नगर भोपाल 02. श्रीदेव आनलाईन शाप नं. 221 जैन नगर गुफा मन्दिर रोड लालघाटी भोपाल 03. जावटेक सोल्यूशन शॉप न.6 गुफा मंदिर रोड लालघाटी भोपाल आदि दुकानो पर पहुंचकर दुकान संचालको 01. शोएब खान पुत्र इलियास खान उम्र-22 वर्ष नि.म.न.128 वॉटर टेंक के पास करबला रोड, साजीदा नगर, भोपाल 02. ब्रिजेश चन्द्रवंशी पुत्र श्री बाबूलाल चन्द्रवंशी उम्र- 28 साल निवासी-हाल एमआईजी 326 संजीव नगर भोपाल 03. सय्येद जावेद अली पुत्र राहत अली उम्र-32 वर्ष नि.म.न.18 गुफा मंदिर रोड नयापुरा, लालघाटी भोपाल म.प्र. आदि के द्वारा उपयोग की जा रही आईआरसीटीसी की व्यक्तिगत यूजर आईडी कुल – 08 का उपयोग कर ग्राहकों की मांग पर रेलवे की आरक्षित ई टिकटों को बनाया जाने पर सभी को सीपीयू- 03 के साथ पोस्ट पर लेकर आये। जहां सभी तीनों के बताये अनुसार आईआरसीटीसी की पर्सनल यूजर आईडियों को चैक किया तथा जीमेल आईडी के माध्यम से कुल 115 नग रेलवे की ई टिकट कीमत 84096.28 रूपये का रिकार्ड प्राप्त किया गया। ई-टिकट बनाकर देने के एवज में ग्राहकों से प्रति ई टिकट अंकित राशि से 50-100 रू. अतिरिक्त प्राप्त करना बताया। बाद प्रिन्ट कर निकाली ई टिकट क्रमशः (24, 22, 69) कुल 115 नग ई टिकटों कीमत 84096.28 रूपये एवं 03 नग सीपीयू समक्ष गवाहन जप्त कर जरिये जप्ती पत्र कब्जा आरपीएफ लिया गया एवं आरोपीयो के कथन दर्ज करने पर उसके द्वारा व्यक्तिगत यूजर आईडी से रेलवे ई-टिकटो का अवैध व्यापार करना स्वीकार करने पर उनके विरूद्ध रेसुब पोस्ट भोपाल पर अपराध क्रमांक -1926/2022, 1927/2022, 1928/2022 अंतर्गत धारा 143 रेल अधिनियम दिनांक 15.10.2022 को पंजीकृत कर जांच में लिया गया l

Hot this week

विदिशा के पूर्व अपर कलेक्टर आईएएस अनिल कुमार डामोर का हार्ट अटैक से निधन, शोक की लहर

​विभागीय स्थानांतरण के बाद नई जिम्मेदारी संभालने की तैयारी...

Topics

विदिशा के पूर्व अपर कलेक्टर आईएएस अनिल कुमार डामोर का हार्ट अटैक से निधन, शोक की लहर

​विभागीय स्थानांतरण के बाद नई जिम्मेदारी संभालने की तैयारी...

एमवाय अस्पताल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, ओपीडी सेवाएं प्रभावित

​इंदौर के महात्मा गांधी मेमोरियल (MGM) मेडिकल कॉलेज और...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img