Tuesday, September 15, 2026
24.1 C
Bhopal

होटल ओम पैलेस के रूम मे खेल रहे मैनेजर व चार आरोपीयो को बैरागढ पुलिस ने छापामार कार्यवाही कर किया गिरफ्तार

जुआडियो के पास नगदी 51750 रूपये मय ताश पत्ते व मोबाईल जप्त

वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन मे जुआ/सट्टा के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य मे दिनाँक 19.10.2022 को मुखबिर की सूचना मिली कि होटल ओम पैलेस काली मंदिर के पास फाटक रोड बैरागढ के रूम नंबर 216 मे होटल के मैनेजर द्वारा नाल काटकर अवैध रूप से रूम के अंदर जुआडियो से जुआ खिला रहा है मुखबिर की सूचना को श्रीमान सहायक पुलिस आयुक्त बैरागढ को दी गई जिनके निर्देशन मे एक टीम गठित कर सर्च वारंट प्राप्त कर होटल ओम पैलेस बैरागढ के रूम नंबर 216 मे घेराबंदी कर छापामार कार्यवाही की गई जो रूम के अंदर चार जुआडी हार जीत का दाव लगाकर जुआ खेलकर अवैध रूप से धनलाभ अर्जित कर रहे थे जिससे मौके पर आरोपीगणो 1. पीयूष कृपलानी 2. मनीष माखीजानी 3. संजय अदनानी 4. नरेश देवानानी व 5. होटल मैनेजर सुमित जैदे को अभिरक्षा मे लेकर उनके कब्जे से ताश के 52 पत्ते व छः मोबाईल तथा जामा तलाशी मे पृथक पृथक से नगदी 51750 रूपये मिले जो मुताबिक जप्ती पत्रक के मौके पर विधि सम्मत कार्यवाही कर थाने लाये जिनके विरूद्ध 3/4 जुआ एक्ट का पाया जाने से प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपीगणो को विधि अनुसार कार्यवाही की गई ।

गिरफ्तार आरोपीगण-

(1) होटल मैनेजर सुमित जैदे पिता मोहनलाल जैदे उम्र 31 साल निवासी इंद्रानगर झुग्गी थाना बैरागढ

(2) पीयुष कृपलानी पिता तोताराम कृपलानी उम्र 30 साल निवासी एस 66 अपार्टमेंट हलालपुर लालघाटी थाना कोहेफिजा भोपाल

(3) मनीष माखीजानी पिता अशोक कुमार माखीजानी उम्र 35 साल निवासी हरचूराम मंदिर के पास बैरागढ भोपाल

(4) संजय अदनानी पिता नानकराम उम्र 40 साल निवासी शीतल नगर बैरसिया रोड भोपाल

(5) नरेश कुमार देवानी पिता कमलेश कुमार उम्र 38 साल निवासी 987 फस्ट स्टेशन रोड बैरागढ

जप्त सामग्री- ताश के 52 पत्ते, 06 इलेक्ट्रानिक मोबाईल मय चार्जर व नगदी 51750 रूपये ।

सराहनीय भूमिका-थाना प्रभारी बैरागढ डी.पी. सिह, सउनि लवकुश पाण्डेय, सउनि शैलेंद्र सिह, आर. श्रवण कुमार, आर. अर्जुन वर्मा, आर. तरूण गौर, आर. अर्जुन सिह, आर. इमरान, की सराहनीय भूमिका रही ।

Hot this week

भोपाल में ओवैसी ने किया समान नागरिक संहिता का विरोध, एनडीए सहयोगियों से की अपील

​भोपाल ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख और हैदराबाद...

शंकरगढ़ बायपास पर बेकाबू होकर पिकअप से टकराई स्कूल बस, टला बड़ा हादसा

​देवास शहर के शंकरगढ़ बायपास पर मंगलवार सुबह एक बड़ा...

Topics

भोपाल में ओवैसी ने किया समान नागरिक संहिता का विरोध, एनडीए सहयोगियों से की अपील

​भोपाल ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख और हैदराबाद...

शंकरगढ़ बायपास पर बेकाबू होकर पिकअप से टकराई स्कूल बस, टला बड़ा हादसा

​देवास शहर के शंकरगढ़ बायपास पर मंगलवार सुबह एक बड़ा...

बाणगंगा में बदमाशों का आतंक: बीयर मंगवाकर पी, फिर मारपीट कर खाते से उड़ाए 55 हजार

​इंदौर। बाणगंगा थाना क्षेत्र में एमआर-10 ब्रिज के पास एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img