Thursday, September 17, 2026
23.8 C
Bhopal

ऐशबाग इलाके में युवक को गोली मारी:अंधेरे में आए पांच बदमाशों ने पहले छुरा घोंपा

भोपाल के ऐशबाग इलाके में स्कूल के मैदान में खड़े युवक को बदमाशों ने गोली मार दी। गोली उसके जांघ में लगी है। आरोपियों ने गोली मारने से पहले छुरे से उस पर हमला किया। युवक को अस्पताल में एडमिट कराया गया है। विवाद की वजह का खुलासा नहीं हो सका है। अभी आरोपियों की पहचान भी नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

पुलिस के मुताबिक, बिस्मिल्लाह कॉलोनी ऐशबाग निवासी अशफाक (28) सरकारी राशन दुकान में काम करता है। उसने पुलिस को बताया कि सोमवार रात करीब 11 बजे वह घर से थोड़ी दूर स्कूल मैदान में अलाव जलाकर हाथ सेंक रहा था। इसी दौरान चार-पांच लड़के अंधेरे में आए। वह आते ही गाली-गालौच करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच एक बदमाश ने उस पर छुरे से हमला कर दिया। इसका विरोध किया तो दूसरे आरोपी ने तमंचा निकालकर उसके जांघ पर फायर कर दिया। लहूलुहान हालत में अशफाक जमीन पर गिर पड़ा। थोड़ी देर बाद मैदान पहुंचे परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। मंगलवार को उसका आपरेशन हुआ।

Hot this week

बिजली के खंभों के सहारे हवा में लटकी पानी की पाइपलाइनें

​भोपाल राजधानी से सटे बैरसिया विधानसभा क्षेत्र के अचारपुरा ग्राम...

Topics

बिजली के खंभों के सहारे हवा में लटकी पानी की पाइपलाइनें

​भोपाल राजधानी से सटे बैरसिया विधानसभा क्षेत्र के अचारपुरा ग्राम...

कोतवाली टीआई प्रभात गौड़ समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित

​भोपाल राजधानी में जुआरियों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई सामने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img