Thursday, November 19, 2026
20.1 C
Bhopal

मां बोली- मेरे बेटे में कमी, इसलिए बहू मां नहीं बनी

शादी के 10 साल बाद भी बच्चा नहीं हुआ तो महिला पर पति शक करने लगा। मां ने पत्नी का पक्ष लिया तो उसे गालियां देने लगा। परेशान बुजुर्ग अपने बेटे के खिलाफ FIR कराने पहुंच गई। वह उसे घर से निकालना चाहती है।

आए दिन सास-बहू के झगड़े से लेकर अनबन और प्रताड़ना के मामले सामने आते रहते हैं, लेकिन भोपाल में दिल छू देने वाला मामला सामने आया है। गुरुवार दोपहर कोलार थाने में अपने बेटे के खिलाफ शिकायत करने के लिए एक बुजुर्ग महिला बहू के साथ पहुंची। शिकायत थी- शादी के 10 साल बाद भी बच्चा नहीं हुआ। डॉक्टर से जांच करवाई, तो बेटे में कमी निकली। अब वह बहू पर शक करता है। 

मैं दुर्गा सोनी (परिवर्तित नाम) भोपाल की रहने वाली हूं। उम्र 73 साल है। मैं खुद पुलिस में थी। उम्र के इस पड़ाव में पति की ज्यादती के कारण उन्हें कुछ समय पहले तलाक दे दिया। मेरे 3 बेटे हैं। बड़े बेटे का निधन हो चुका है। उसके बच्चों को मैंने ही पाला है। आज मैं छोटे बेटे के खिलाफ रिपोर्ट लिखाने आई हूं।

हमने पूछा- सगे बेटे के खिलाफ। जवाब मिला जी हां, सगे बेटे के खिलाफ। बूढ़ी आंखों से अपने आंसू पोंछते हुए बुजुर्ग मां ने बताया कि मैं अपनी बहू को अच्छी जिंदगी जीते देखना चाहती हूं। मेरा बेटा, बहू पर शक करता है, लेकिन मुझे बहू पर पूरा विश्वास है।

Hot this week

भोपाल में 96 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, पुलिस से भागते ट्रक ने कार को मारी टक्कर

भोपाल। निशातपुरा पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ...

टीबी की बीमारी से परेशान युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र के आनंद नगर स्थित गुप्ता...

इंदौर में कॉलोनी के गेट पर 6 राउंड फायरिंग, गार्ड के दौड़ने पर भागा हेलमेट पहना बदमाश

इंदौर। गांधी नगर थाना क्षेत्र स्थित गोधा एस्टेट कॉलोनी...

अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर डॉक्टर से 1.78 लाख ऐंठे, शहर में साइबर ठगी के 5 मामले

भोपाल। राजधानी में साइबर ठगों ने अलग-अलग तरीकों से...

Topics

टीबी की बीमारी से परेशान युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र के आनंद नगर स्थित गुप्ता...

कॉलेज बस और कार की आमने-सामने की भिड़ंत, सब-इंस्पेक्टर गंभीर घायल

भोपाल। राजधानी के पं. खुशीलाल आयुर्वेद कॉलेज के पास...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img