Monday, September 21, 2026
23.1 C
Bhopal

दुनिया के तीसरे सबसे अमीर एक्टर SRK का जन्मदिन

2014 में एक शो में अनुपम खेर ने शाहरुख खान से पूछा कि क्या आपको ये सोचकर कभी फिक्र होती है कि आपके बाद ऐसी शोहरत और नाम किसका होगा?

शाहरुख मुस्कुराए और जवाब दिया, मैं बॉलीवुड का आखिरी स्टार हूं।

शाहरुख के कहने का मतलब था उनके बाद अब कोई इतना बड़ा स्टार नहीं होगा। कुछ हद तक सही भी है। 30 साल के फिल्मी करियर में शाहरुख ने कई हिट फिल्में दीं। आज 57वां जन्मदिन मना रहे शाहरुख दुनिया के तीसरे सबसे अमीर फिल्म स्टार माने जाते हैं। उनकी नेटवर्थ 5100 करोड़ से भी ज्यादा है।

अब तक हमने शाहरुख की जिंदगी को वहां से पढ़ा, जहां से टीवी सीरियल फौजी में इनका स्ट्रगल शुरू हुआ था। आज हम शाहरुख की उस जिंदगी को पढ़ेंगे, जो मुंबई से नहीं, दिल्ली से शुरू होती है। कम ही लोग जानते हैं कि शाहरुख की मां लतीफ फातिमा मजिस्ट्रेट थीं। ये अपने जमाने की सबसे सफल मुस्लिम महिलाओं में से एक थीं। सोशल वर्क में काफी आगे रहीं और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से उनके गहरे ताल्लुकात थे। मां जितनी हाई सोसाइटी वाली रहीं, पिता मीर ताज उतने ही जमीनी इंसान थे। वे पेशावर से आए थे और दिल्ली में चाय बेचा करते थे। एक एक्सीडेंट ने दोनों को मिलवाया। शादी हुई। और फिर कहानी शुरू हुई शाहरुख खान नाम के स्टार के बनने की।

Hot this week

भोपाल देहात पुलिस का ‘ऑपरेशन विश्वास’: 87 गुम मोबाइल बरामद, चेहरों पर लौटी मुस्कान

​भोपाल देहात: आगामी त्योहारों और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में...

मून लाइट टाईम्स के 20 वर्ष पूर्ण: संत हिरदाराम साहिब के जीवन पर आधारित विशेषांक का विमोचन

संत हिरदाराम नगर, भोपाल: संत शिरोमणि बाबा हिरदाराम साहिब के...

Topics

भोपाल देहात पुलिस का ‘ऑपरेशन विश्वास’: 87 गुम मोबाइल बरामद, चेहरों पर लौटी मुस्कान

​भोपाल देहात: आगामी त्योहारों और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में...

चलती बाइक पर दोस्त की कनपटी से सटाकर गोली मारने वाला आरोपी गिरफ्तार, विदिशा से खरीदा था कट्टा

​भोपाल: राजधानी के निशातपुरा थाना क्षेत्र स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img