Monday, September 21, 2026
22.1 C
Bhopal

MP से राहुल गांधी लोकसभा चुनाव लड़ेंगे?

क्या राहुल गांधी 2024 का लोकसभा चुनाव मध्यप्रदेश से लड़ सकते हैं? कमलनाथ सरकार के पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने इस ओर इशारा किया है। हालांकि, उन्होंने बीच में भगवान की मर्जी जरूर लगा दी है। पटवारी के ये कहने के बाद ऐसे कयास लगने शुरू हो गए हैं कि कांग्रेस MP में अपना जनाधार बरकरार रखने के लिए आगामी लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी को मध्यप्रदेश से मैदान में उतार सकती है। पटवारी राहुल गांधी के खास लोगों में से एक माने जाते हैं।

आखिर MP में राहुल गांधी की चर्चा क्यों?
दरअसल, राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ MP में बुरहानपुर के रास्ते 20 नवंबर तक एंट्री करने जा रही है। यात्रा में शामिल होने वाली 17 उप यात्राएं आज से अलग-अलग हिस्सों में शुरू हो रही हैं। राहुल की यात्रा MP के कई शहरों से गुजरेगी।

राहुल की यात्रा के रूट को अपडेट करते हुए इसमें खासतौर पर उज्जैन महाकाल की नगरी को भी जोड़ा गया है। यानी राहुल गांधी अब बाबा महाकाल के दर्शन करेंगे और जनसभा को संबोधित भी करेंगे। इसके पहले साधु-संतों के साथ मप्र में प्रवेश के साथ मां नर्मदा की पूजा-अर्चना भी करेंगे।

Hot this week

भोपाल में 5 दिवसीय ‘इम्प्लांट जागरूकता रथ’ अभियान शुरू, परिवार नियोजन के नए विकल्पों पर जोर

​भोपाल: परिवार नियोजन सेवाओं को बढ़ावा देने और महिलाओं को...

भोपाल देहात पुलिस का ‘ऑपरेशन विश्वास’: 87 गुम मोबाइल बरामद, चेहरों पर लौटी मुस्कान

​भोपाल देहात: आगामी त्योहारों और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में...

मून लाइट टाईम्स के 20 वर्ष पूर्ण: संत हिरदाराम साहिब के जीवन पर आधारित विशेषांक का विमोचन

संत हिरदाराम नगर, भोपाल: संत शिरोमणि बाबा हिरदाराम साहिब के...

Topics

भोपाल देहात पुलिस का ‘ऑपरेशन विश्वास’: 87 गुम मोबाइल बरामद, चेहरों पर लौटी मुस्कान

​भोपाल देहात: आगामी त्योहारों और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में...

चलती बाइक पर दोस्त की कनपटी से सटाकर गोली मारने वाला आरोपी गिरफ्तार, विदिशा से खरीदा था कट्टा

​भोपाल: राजधानी के निशातपुरा थाना क्षेत्र स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img