भोपाल के कोलार इलाके में 4 साल की बच्ची पर कुत्ते ने हमला कर दिया। बच्ची घर के पास खेल रही थी, तभी झुंड में से एक कुत्ता बच्ची पर टूट पड़ा। लोगों ने उसे बचाया। मोहल्ले वालों की शिकायत पर जब नगर निगम की टीम कुत्तों को पकड़ने पहुंची तो एक पेट लवर महिला आड़े आ गई। लोगों का आरोप है कि महिला ने टीम को कुत्तों को नहीं ले जाने दिया। उसने टीम से कहा कि आवारा कुत्ते नहीं, बच्चे हैं। घायल बच्ची के परिजन ने पेट लवर महिला की कोलार रोड थाने में शिकायत की है।
सर्वधम कॉलोनी निवासी भगवान दास (32), पत्नी के साथ दानिश हिल्स व्यू पर मजदूरी करते हैं। घटना 3 नवंबर की है। पुलिस में शिकायत के बाद ये मामला सामने आया है। 4 साल की बेटी अंचल को कुत्ते ने हाट पर काटा है। वसुंधरा नाम की महिला ने नगर निगम टीम को आवारा कुत्तों को नहीं पकड़ने दिया। महिला कुत्तों को रोज खाना खिलाती है। पेट लवर महिला ने भी दूसरे पक्ष के खिलाफ थाने में शिकायत की है।




