Saturday, September 26, 2026
27.5 C
Bhopal

BJP सांसद बोले- दारू पीयो, गुटखा खाओ…:चाहो तो थिनर सूंघो

भाजपा सांसद ने पानी का महत्व समझाते-समझाते मादक पदार्थों के सेवन की छूट दे दी। बोले- कोई भी नशा करो, लेकिन सभी खर्चों में कटौती करके जल कर जरूर देना चाहिए। हमें पानी की उपयोगिता समझनी होगी।

मध्यप्रदेश के रीवा से BJP सांसद जनार्दन मिश्र एक बार फिर सुर्खियों में हैं। सांसद ने कहा- बिजली बिल माफ हो सकता है। मुफ्त में राशन भी ले लो। सरकारें चुनाव के समय बड़े-बड़े वादे कर देती हैं, अगर कोई मुफ्त में पानी की बात करे, तो नहीं मानना।

सांसद जनार्दन यहीं पर नहीं रुके। उन्होंने आगे कहा- चाहे दारू पीयो, गुटखा खाओ, आयोडेक्स खाओ और चाहे थिनर सूंघो, लेकिन पानी के लिए टैक्स देना पड़ेगा। सभी खर्चों में कटौती करके सभी को जल कर देना चाहिए। सांसद रविवार को जल जीवन मिशन के तहत हुई जल संरक्षण एवं संवर्धन कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। कार्यशाला का आयोजन स्वास्थ्य यांत्रिकी ने कराया था।

Hot this week

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...

भोपाल में सफल रहा पांच दिवसीय ‘इम्प्लांट जागरूकता रथ’ अभियान

​भोपाल, 25 सितंबर 2026: महिलाओं और दंपतियों को परिवार...

3 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद

​गुन्नौर: प्रदेशव्यापी अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img