Saturday, September 26, 2026
25 C
Bhopal

राजधानी में ब्लैकआउट पर आज बड़ी मीटिंग

राजधानी भोपाल में ब्लैक आउट पर प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह आज बड़ी मीटिंग बुलाई है। इसमें नगर निगम और बिजली कंपनी के अफसर मौजूद रहेंगे। मीटिंग में स्ट्रीट लाइटों को चालू करने को लेकर कोई फैसला हो सकता है। शहर के 40 से ज्यादा इलाकों की स्ट्रीट लाइटें पिछले 12 दिनों से बंद है। इस कारण रात में सड़कों पर अंधेरा पसरा हुआ है। दो विभागों के बीच पैसों को लेकर चल रही लड़ाई का असर जनता पर पड़ रहा है।

बता दें कि नगर निगम ने दो महीने से बिजली कंपनी को स्ट्रीट लाइट का बिल नहीं भरा है। दो महीने का बिल 28 करोड़ रुपए होता है, लेकिन निगम ने दो करोड़ रुपए ही जमा कराए हैं। इसके चलते ही कंपनी ने 29 अक्टूबर से स्ट्रीट लाइटों के कनेक्शन काटने शुरू किए थे। अभी 25% से ज्यादा एरिया में लाइट बंद हैं। इनमें कई प्रमुख सड़कें भी शामिल हैं, जिनके ऊपर से हर रोज लाखों लोग गुजरते हैं। इस मुद्दे पर प्रभारी मंत्री सिंह को सामने आना पड़ा है। उन्होंने बुधवार को दोनों विभाग के अफसरों को तलब किया है।

Hot this week

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

​भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति...

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img