Friday, November 20, 2026
12.1 C
Bhopal

शोएब बोले-इंडिया में वर्ल्ड कप उठाएंगे:भारत का नाम ले हार का दर्द दबाया

शोएब अख्तर पिछले कुछ दिनों से अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। सेमीफाइनल में पाकिस्तान की हार के बाद उन्होंने टूटा हुआ दिल पोस्ट किया था। इस पर मो. शमी ने तंज कसा था- माफ करना भाई, ये कर्म है।

लड़ाई यहीं नहीं थमी। हर्षा भोगले ने अपने ट्वीट में पाकिस्तानी बॉलरों की तारीफ की तो शोएब ने शमी की तरफ इशारा करते हुए कहा- इसके कहते हैं समझदारी भरा ट्वीट।

शोएब अख्तर ने कहा, “पाकिस्तान वर्ल्ड कप हार गया है। लेकिन, पाकिस्तानी टीम ने महान काम किया। आप कहीं नहीं थे, लेकिन आप ने पूरे टूर्नामेंट में कमाल की गेंदबाजी की और पाकिस्तान को फाइनल में पहुंचाया। लक भी था। पाकिस्तान अच्छा खेलकर फाइनल में पहुंचा। कोई बात नहीं, टर्निंग पॉइंट शाहीन शाह का अनफिट होना रहा। हमें यहां से सिर नहीं गिराना। जैसे स्टोक्स ने चार छक्के खा लिए थे 2016 में और इंग्लैंड को हरवा दिया था। आज 2022 में उसे उससे मुक्ति मिल गई और उसने वर्ल्ड कप जिता दिया। मैं दुखी हूं…निराश भी। कोई बात नहीं मैं आपके साथ खड़ा हूं। हम इंडिया में वर्ल्ड कप जीतेंगे।”

Hot this week

भोपाल में 96 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, पुलिस से भागते ट्रक ने कार को मारी टक्कर

भोपाल। निशातपुरा पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ...

टीबी की बीमारी से परेशान युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र के आनंद नगर स्थित गुप्ता...

इंदौर में कॉलोनी के गेट पर 6 राउंड फायरिंग, गार्ड के दौड़ने पर भागा हेलमेट पहना बदमाश

इंदौर। गांधी नगर थाना क्षेत्र स्थित गोधा एस्टेट कॉलोनी...

Topics

टीबी की बीमारी से परेशान युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र के आनंद नगर स्थित गुप्ता...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img