Sunday, September 27, 2026
26.1 C
Bhopal

इज्तिमा शुरू; 10 लाख लोग जुटेंगे:देशभर से भोपाल आईं जमातें

भोपाल के ईंटखेड़ी में आज से इज्तिमा शुरू हो गया है, जो 21 नवंबर तक चलेगा। इसमें देशभर से जमातें आई हैं। मुस्लिम धर्मगुरु तकरीरें (प्रवचन) करेंगे। 4 दिन में 10 लाख लोगों के जुटने का अनुमान है। तैयारियां भी इसी के हिसाब से की गई हैं।

इज्तिमा में 300 एकड़ में बड़े पंडाल बने हैं। यूं कहें कि एक मिनी शहर बसाया गया है। 17 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन, साढ़े चार हजार टॉयलेट और 17 हजार लोगों के एकसाथ वजू करने की व्यवस्था की गई है। 73वां इज्तिमा दो साल बाद हो रहा है। कोरोना के चलते इज्तिमा का आयोजन नहीं हो सका था।

चार दिन चलने वाले इज्तिमा में सुबह से देर रात तक मुस्लिम धर्मगुरु अलग-अलग विषयों पर जमातों को संदेश देंगे। इज्तिमा खत्म होने के बाद जमातें देशभर के विभिन्न हिस्सों में रवाना होंगी और धर्मगुरु से मिले संदेश को समाजजनों तक पहुंचाएंगी। पदाधिकारियों ने बताया कि बात सिर्फ जमीन के नीचे और आसमान के ऊपर की होगी। हर व्यक्ति के काम करने की सीख भी धर्मगुरु देंगे।

Hot this week

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

शादी के 4 महीने बाद युवक ने खाया जहर, सुसाइड नोट में पत्नी और साढ़ू पर लगाए गंभीर आरोप

​इंदौर: ​सांवेर रोड इलाके के भवानीपुर कॉलोनी में शादी के...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...

Topics

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img